नॉर्थ साउंड (एंटिगा), 23 जुलाई (CRICKETNMORE): सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में भारत के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को मेजबान वेस्टइंडीज ने भोजनकाल तक तीन विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। क्रेग ब्राथवेट 46 रन बनाकर कैरेबियाई टीम के संघर्ष के प्रतीक बने हुए हैं। मेजबान टीम पहली पारी की तुलना में अभी भी 476 रन पीछे है। भारत ने विराट कोहली के 200 और रविचंद्रन अश्विन के 113 रनों की मदद से आठ विकेट पर 566 रनों पर पहली पारी घोषित की थी। अनुष्का ने कोहली को दिया विराट धोखा, कर ली किसी और से सगाई।

Advertisement

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 31 रन बनाए थे। ब्राथवेट 11 और नाइटवॉचमैन देवेंद्र बीशू शून्य पर नाबाद लौटे थे। 

Advertisement

कैरेबियाई टीम ने दूसरे दिन के अंतिम सत्र में राजेंद्र चंद्रिका (16) का विकेट गंवाया था।

तीसरे दिन ब्राथवेट ने बीशू के साथ पारी को आगे बढ़ाया और 38 रनों की साझेदारी की। बीशू को 12 के निजी योग पर अमित मिश्रा ने आउट किया। उस समय मेजबान टीम का कुल योग 68 रन था। धराशायी जो रूट ने कोहली को टेस्ट क्रिकेट में धराशायी किया।

 

भोजनकाल की घोषणा से ठीक पहले मोहम्मद समी ने डारेन ब्रावो (11) को आउट करके कैरेबियाई टीम को तीसरा झटका दिया। ब्रावो ने 33 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया। उनका विकेट 90 के कुल योग पर गिरा।

Advertisement

भोजनकाल तक मार्लन सैमुएल्स बिना खाता खोले ब्राथवेट का साथ दे रहे थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार