Bangladesh vs West Indies, 2nd Test Highlights:  आमिर जंगू (Amir Jangoo) और केविन विकहम (Kevin Wickham) की शानदार पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बना लिए हैं। खेल खत्म होने पर जंगू औऱ ग्रीव्स नाबाद रहे। 

खराब रोशनी के चलते पहले दिन का खेल तय समय से पहले ही खत्म हो गया औऱ पहले दिन 70 ओवर का खेल ही हो सका। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही औऱ 27 रन के कुल स्कोर तक ब्रेंडन किंग (9), जोशुआ डी सिल्वा (12) और केवम हॉज (1) पवेलियन लौट गए।  इसके बाद विकहम और जंगू ने मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 249 गेंदों में 131 रन की साझेदारी की। विकहम के रूप में चौथा झटका लगा, जिन्होंने 145 गेंदों में 61 रन बनाए।  

जंगू ने शानदार शतक जड़ते हुए 171 गेंदों में नाबाद 111 रन बना लिए हैं,जिसमें 11 चौके औऱ 2 छक्के जड़े। वहीं ग्रीव्स अभी तक 62 गेंदों में नाबाद 35 रन बना चुके हैं। 

मेजबान बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद और हसन महमूद ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं।

गौरतलब है कि दो मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम फिलहाल 1-0 से आगे है। 

टीमें:

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, लिट्टन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जोशुआ दा सिल्वा, ब्रैंडन किंग, केविन विकहम, केवम हॉज, अमीर जांगू (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोशुआ बिशप, शमर जोसेफ, जोमेल वारिकन, जेडन सील्स।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार