West Indies vs Pakistan Test Series: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार (23 जुलाई) को पाकिस्तान के खिलाफ अगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। इस स्क्वाड में दो साल बाद किर्क मैकेंजी की वापसी हुई है। वहीं एक युवा स्पिनर को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है।

Advertisement

यह सीरीज 25 जुलाई से 6 अगस्त तक त्रिनिदाद में खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 25 से 29 जुलाई तक ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 2 से 6 अगस्त तक क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा। 

आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज के लिए काफी खास रहने वाली है, क्योंकि यह कैरेबियाई टीम ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी करेगी।

इस सीरीज में टीम की कप्तानी एक बार फिर स्पिन ऑलराउंडर रोस्टन चेज के हाथों में होगी, जबकि जोमेल वारिकन उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने वाली टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को इस बार भी बरकरार रखा गया है।

हालांकि चयनकर्ताओं ने इस स्क्वाड में एक युवा खिलाड़ी को भी मौका दिया है। 26 साल के बाएं हाथ के स्पिनर जोशुआ बिशप को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें मिला है। पिछले तीन घरेलू चैंपियनशिप सीजन में बारबाडोस प्राइड और नेशनल क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए उन्होंने कुल 91 विकेट चटकाए हैं।

इसके अलावा युवा बल्लेबाज किर्क मैकेंजी लगभग दो साल बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं। उन्होंने आखिरी बार 2024 में वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला था। इस बार उन्हें चोटिल सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल की जगह टीम में शामिल किया गया है। कैंपबेल हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज टेस्ट टीम:
रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उपकप्तान), जोशुआ बिशप, टैगेनरीन चंद्रपॉल, जोशुआ दा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, शाई होप, आमिर जंगू, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, किर्क मैकेंजी, कीमो पॉल, केमार रोच और जेडन सील्स। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार