निकोलस पूरन के तूफानी अर्धशतक के दम पर वेस्टइंटीज ने रविवार (6 अगस्त) को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 2 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत के 152 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.5 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर जीत हासिल की।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही और पहले ही ओवर में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने ब्रेंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 32 रन के कुल स्कोर पर काइल मेयर्स (15) भी चलते बने। 

Advertisement

निकोलस पूरन ने कप्तान रॉवमैन पॉवेल के साथ मिलकर पारी को संभाला औऱ चौथे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। पूरन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 67 रन बनाए। वहीं पॉवेल ने 21 रन का योगदान दिया। अकील ने नाबाद 16 रन और अल्जारी ने नाबाद 10 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई।

भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट, युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट, मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 18 रन के कुल स्कोर तक शुभमन गिल (7) और सूर्यकुमार यादव (1) आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तिलक ने ईशान किशन के साथ मिलकर पारी को कुछ हद तक संभाला और तीसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े।
तिलक ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक जड़ते हुए 41 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। इसके अलावी ईशान ने 27 रन और हार्दिक ने 24 रन बनाए। जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। 

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए अकील होसैन, अल्जारी जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड ने 2-2 विकेट हासिल किए।    

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार