वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज  निकोलस पूरन  (Nicholas Pooran) ने लंबे समय तक डेट करने के बाद आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड एलिसा मिगुएल (Alyssa Miguel) से शादी कर ली है। निकोलस पूरन की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही है। 

Advertisement

निकोलस पूरन आज करोड़ों के मालिक हैं लेकिन उनकी लाइफ में एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास कुछ भी नहीं था लेकिन तब भी एलिसा मिगुएल उनके साथ थीं। निकोलस पूरन की लव स्टोरी काफी प्रेरणादायक है। 5 साल पहले निकोलस पूरन का पैर टूट गया था और तब डॉक्टर ने उन्हें क्रिकेट से तौबा करने की सलाह दी थी।

Advertisement

उस कठिन वक्त में भी एलिसा मिगुएल चट्टान की तरह निकोलस पूरन के साथ थीं। पूरन के बाएं पैर का घुटना टूट गया और दाहिने टखने में फ्रैक्चर हो गया था। पूरन ने उस वक्त डॉक्टर से सबसे पहला सवाल यह पूछा था कि क्या मैं दोबारा क्रिकेट खेल पाऊंगा। पूरन को इस हादसे के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने में 18 महीने लग गए थे।

निकोलस पूरन  ने एलिसा मिगुएल संग अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। निकोलस पूरन ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'इस जिंदगी में जीसस ने मुझे काफी कुछ दिया है, लेकिन तुम्हारे आने से बड़ी कोई और चीज नहीं हो सकती। मिस्टर एंड मिसेज पूरन का स्वागत है।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार