Bangladesh vs West Indies, 1st Test Stats: वेस्टइंडीज के कप्तान औऱ ऑलराउंडर रोस्टन चेज (Rostan Chase) ने बांग्लादेश के खिलाफ ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार (31 अक्टूबर) को खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मुकाबले की दूसरी पारी में 15.4 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।
इस शानदार प्रदर्शन के दौरान चेज ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह 98 साल के वेस्टइंडीज क्रिकेट इतिहास की खास लिस्ट में शामिल हो गए।
चेज वेस्टइंडीज के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2000 या उससे ज्यादा रन और 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। उनके अब 2851 रन औऱ 101 विकेट हो गए हैं।
इस लिस्ट में टॉप पर सर गैरी सोबर्स हैं, जिन्होंने 8032 रन औऱ 235 विकेट लिए हैं। इसके बाद कार्ल हूपर (5762 रन औऱ 114 विकेट) और जेसन होल्डर (3073 रन और 162 विकेट शामिल है।
चेज की शानदार गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश की दूसरी पारी 142 रनों पर सिमट गई और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य मिला। दूसरी पारी में बांग्लादेश के लिए नईम हसन ने सर्वाधिक 52 रन बनाए।
कैरेबियाई टीम के लिए चेज के अलावा जोमेल वारिकन ने 4 विकेट, शमर जोसेफ ने 1 विकेट चटकाया।
Also Read: LIVE Cricket Score
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने पहली पारी में 272 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 245 रन ही बना पाई थी।