West Indies vs Bangladesh 1st Test Day 4 Highlights: बांग्लादेश के खिलाफ एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम जीत से सिर्फ 3 विकेट दूर है। 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 109 रन पर 7 विकेट गवा दिए हैं। दिन के अंत पर जाकेर अली (15) औऱ हसन महमूद (0) नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 45 रन और लिटन दास ने 22 रन बनाए, बाकी सभी खिलाड़ी सस्ते में आउट हुए। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में केमार रोच और जेडन सील्स ने 3-3 विकेट, वहीं शमर जोसेफ ने 1 विकेट लिया। 

इसे पहले वेस्टइंडीज ने एलिक अथानजे (42 रन) की पारी के दम पर दूसरी पारी में 152 रन बनाए और मेजबान टीम ने पहली पारी में मिली 181 रन की बढ़त के चलते बांग्लादेश को 334 रनों का लक्ष्य दिया। 

बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए तस्कीन अहमद ने 6 विकेट झटके। मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट, शोरफुल इस्लाम और ताइजुल इस्लाम ने 1-1 विकेट लिया। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने 9 विकेट के नुकसान पर 450 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। जिसमें  ग्रीव्स ने 206 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज मिकाइल लुईस ने 218 गेंदों में 97 रन, वहीं एलिक अथानाज़े ने 130 गेंदों में 90 रन की पारी पारी खेली। इसके जवाब में बांग्लादेश ने 9 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी। जिसमें जाकेर अली ने 53 रन, मोमिनुल हक ने 50 रन और लिटन दास ने 40 रन बनाए।  

Advertisement

टीमें 

वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन- क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, एलिक अथानाज़, कीसी कार्टी, जोशुआ दा सिल्वा (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, केमर रोच, जेडन सील्स।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन- महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शहादत हुसैन दीपू, मोमिनुल हक, लिटन दास (विकेटकीपर), जेकर अली, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार