West Indies vs India 1st T20I, Dream 11 Team

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद में गुरुवार (3 अगस्त) को खेला जाएगा। टी20 सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ी इंडियन टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं कैरेबियाई टी20 स्क्वाड में अनुभवी बल्लेबाज शाई होप और गन गेंजबाज ओशेन थॉमस की वापसी हुई है। ऐसे में अब इन दोनों ही टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इस मुकाबले में आप इंडियन कैप्टन हार्दिक पांड्या पर दांव खेल सकते हैं। यह हरफनमौला खिलाड़ी आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स जीता सकता है। हार्दिक के पास 87 इंटरनेशनल टी20 मुकाबला का अनुभव है। वह फटाफट फॉर्मेट में इंडियन टीम के लिए 1271 रन और 69 विकेट झटक चुके हैं। ऐसे में वह कप्तान के तौर पर अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप निकोलस पूरन या ईशान किशन को चुन सकते हो।

WI vs IND 1st T20I: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 03 अगस्त, 2023
समय - 08:00 PM IST
वेन्यू - ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद

WI vs IND, Pitch Report

यह मुकाबाल त्रिनिदाद में खेला जाएगा। अब तक ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में कुल 4 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से रन चेज करने वाली टीम ने 3 मैच अपने नाम किये हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 145 रन रहता है। वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया था जिसमें पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को ही मदद करती दिखी थी।

WI vs IND: Where to Watch?

वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारित किये जाएंगे। इसके अलावा क्रिकेट फैंस यह मैच जियो सिनेमा और फैन कोर्ड पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

WI vs IND T20I Head to Head To Record

कुल - 25
वेस्टइंडीज - 07
भारत - 17
बेनतीजा - 01

West Indies vs India, Dream11 Team

विकेटकीपर - निकोलस पूरन (उपकप्तान), ईशान किशन
बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव, शिमरोन हेटमायर, शुभमन गिल
ऑलराउंडर - जेसन होल्डर, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), काइल मेयर्स
गेंदबाज- कुलदीप यादव, अल्जारी जोसेफ

बैकअप - संजू सैमसन, अकील हुसैन, युजवेंद्र चहल

West Indies Probable Playing XI 

ब्रैंडन किंग, काइय मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय

India Probable Playing XI 

शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार