भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन (गुरुवार) स्टंप्स तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक विराट कोहली 87 रन और रविंद्र जडेजा 36 रन बनाकर नाबाद क्रीज़ पर डटे हुए हैं। विराट कोहली अपने एक और शतक की तरफ बढ़ रहे हैं लेकिन क्या  आप जानते हैं कि विराट के शतक का इंतज़ार सिर्फ भारतीय फैंस ही नहीं कर रहे हैं बल्कि वेस्टइंडीज के विकेटकीपर जोशुआ दा सिल्वा भी कर रहे हैं।

Advertisement

जोशुआ दा सिल्वा और उनकी मम्मी विरा कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं और इस बात का खुलासा खुद जोशुआ ने किया है। पहले दिन के खेल के दौरान स्टंप के ठीक पीछे खड़े जोशुआ दा सिल्वा और विराट कोहली के बीच हुई मज़ेदार बातचीत स्टंपमाइक में रिकॉर्ड हो गई और अब ये चैट वायरल हो रही है। किसी ने भी नहीं सोचा था कि जोशुआ विराट कोहली के फैनबॉय निकलेंगे।

Advertisement

जोशुआ विराट कोहली को ये कहते हुए दिखे, "विराट अपनी सेंचुरी बनाओ, मैं आपको सेंचुरी बनाते हुए देखना चाहता हूं। मेरी मम्मी सिर्फ आपको बल्लेबाजी करते हुए देखने के लिए आई है। मेरी मां ने मुझे फोन किया और बताया कि वो विराट कोहली के लिए मैच देखने आ रही हैं, मुझे यकीन नहीं हुआ।"

ऐसे में अगर दूसरे दिन विराट कोहली अपना 76वां अंतर्राष्ट्रीय शतक पूरा करते हैं तो जोशुआ और उनकी मम्मी के साथ-साथ विराट के करोड़ों फैंस को खुश होने का मौका मिल जाएगा। वहीं, अगर वेस्टइंडीज के लिहाज से ये टेस्ट मैच देखें तो वो चाहेंगे कि भारतीय टीम को जल्द से जल्द ऑलआउट करें क्योंकि अगर दूसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम ने ज्यादा विकेट नहीं गंवाए तो वेस्टइंडीज के लिए इस मैच में भी वापसी कर पाना मुश्किल हो जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार