24 जनवरी।रोहित शर्मा ने मार्टिन गप्टिल का एक शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। शिवम दुबे की गेंद पर रोहित शर्मा बाउंड्री लाइन के पास हवा में छलांग लगाकर एक शानदार कैच लपका। मार्टिन गप्टिल 19 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। 

Advertisement

मार्टिन गप्टिल ने न्यूजीलैंड के लिए कोलिन मुनरो के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 8 ओवर में ही 80 रनों की साझेदारी कर ली थी। लेकिन शिवम दुबे की एक गेंद पर मिड विकेट की ओर छक्का जड़ने के फेर में रोहित की शानदार फील्डिंग का शिकार हुए और पवेलियन लौटे।

Advertisement

वैसे इस समय न्यूजीलैंड के 3 विकेट 118 रन पर 12.3 ओवर तक में गिर गए हैं। शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर और रविंद्र जडेजा को 1 विकेट मिला है। आपको बता दें कि कोलिन मुनरो ने अपने टी-20 करियर का 10वां अर्धशतक जमा दिया है। लेकिन अबतक रोहित शर्मा की कैच की चर्चा ज्यादा हो रही है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार