Fakhar Zaman 193 vs SA: साउथ अफ्रीका और पाकिस्‍तान के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच को अफ्रीकी टीम ने 17 रनों से जीत लिया लेकिन सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने अपनी 193 रनों की आतिशी पारी से महफिल लूट ली। हालांकि वह जिस तरह से आउट हुए शायद ही इसकी उम्मीद किसी ने की हो।

Advertisement

दक्षिण अफ़्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने जिस तरह उन्हें रनआउट किया उसको लेकर विवाद गहराता जा रहा है लेकिन इसी बीच फखर ज़मान ने पहली बार इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। फखर का मानना है कि वो जिस तरह से रनआउट हुए उसमें डी कॉक की कोई गलती नहीं थी बल्कि वो खुद अपनी गलती से आउट हुए। हालांकि, फख़र के विवादित आउट के बाद कई फैंस आईसीसी के नियम पर भी सवाल उठा रहे हैं।

Advertisement

ऐसे में आप लोग भी जानना चाहते होंगे कि फेक फील्डिंग को लेकर आईसीसी का नियम क्या है ? तो आईए आपको बताते हैं कि आईसीसी का फेक फील्डिंग को लेकर 41.5 नियम क्या कहता है।

आईसीसी के नियम 41.5 के अनुसार 'फेक फील्डिंग' का नियम कहता है, 'किसी भी फील्डर के द्वारा जानबूझकर, अपने एक्शन या अपने शब्दों से, स्ट्राइकर के गेंद खेलने के बाद किसी भी बल्लेबाज का ध्यान भटकाना या बाधा पैदा करना गलत है।वहीं, नियम 41.5.2 के मुताबिक, 'मैदान पर मौजूद दो में से किसी भी अंपायर का दायित्व ये है कि वह तय करें कि ध्यान भटकाना या बाधा उत्पन्न करना जानबूझकर किया गया है या नहीं।'

ज़ाहिर है कि डिकॉक द्वारा आईसीसी के नियम और खेल भावना का उल्लंघन किया गया था लेकिन मैदानी अंपायर्स ने इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया और यही कारण था कि फख़र अपना दूसरा दोहरा शतक बनाने से चूक गए।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार