'कौन बनेगा करोड़पति' एक ऐसा कार्यक्रम जिसे आपने एक ने एक बार तो जरूर देखा होगा। बीते समय में KBC में क्रिकेट से रिलेटिड कई सवाल पूछे गए हैं, ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल, इस बार KBC के होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंट से 12 लाख 50 हजार का क्रिकेट से जुड़ा एक ऐसा सवाल किया जिसका जवाब क्रिकेट लवर्स के लिए भी दे पाना आसान नहीं होगा।

Advertisement

अमिभाब बच्चन ने कंटेस्टेंट के सामने सवाल रखते हुए पूछा कि इसमें से किस क्रिकेटर के पास इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं है? ऑप्शन ए- अनिल कुंबले, बी- रविचंद्रन अश्विन, सी- क्रिस श्रीकांत, या ऑप्शन डी- राहुल द्रविड़। अगर आप भी यह सवाल सुनकर थोड़ा कंफ्यूज हो गए हैं तो आपको बता दें कि इस 12 लाख 50 हजार के सवाल का सही जवाब ऑप्शन डी राहुल द्रविड़ है।

Advertisement

जी हां, राहुल द्रविड़ के पास इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं है, लेकिन अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन और क्रिस श्रीकांत उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जो भारतीय क्रिकेटर होने के साथ-साथ इंजीनियरिंग की डिग्री भी रखते हैं। बता दें कि हाल ही में केबीसी में रिंकू सिंह से संबंधित भी एक सवाल पूछा गया था जिसका सही जवाब देने पर 6.40 लाख रुपये की राशि मिलनी थी। यह सवाल था कि आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के किस बल्लेबाज ने आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए थे।

Also Read: Live Score

इसके अलावा 25 लाख का सवाल करते हुए अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से पूछा कि वो कौन पहला भारतीय क्रिकेटर है जिसने टेस्ट क्रिकेट में पिता और पुत्र दोनों का ही विकेट चटकाया? इसका जवाब था रविचंद्रन अश्विन। बीते समय में आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट से जुड़े कई सवाल KBC में देखने को मिले हैं, ऐसे में क्रिकेट फैंस यही उम्मीद करेंगे कि इस कार्यक्रम में आगे भी ऐसा ही देखने को मिले।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार