पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह वैसे तो सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से छाए ही रहते हैं लेकिन इस बार वजह काफी दिलचस्प है। अर्शदीप ने सोशल मीडिया ऐप Snapchat पर एक पोस्ट से डेटिंग की अफ़वाहों को हवा दे दी है। दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाले इस खिलाड़ी ने हाल ही में अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ हाथ पकड़े हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिससे फैंस ने इस खिलाड़ी के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर अटकलें तेज कर दी हैं।
इन तस्वीरों के साथ कोई जानकारी न होने की वजह से फ़ैंस का ध्यान तुरंत इस ओर गया और वो उस लड़की की पहचान को लेकर अटकलें लगाने लगे। कई लोगों का मानना है कि वो पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर हैं। जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुईं, कुछ यूज़र्स ने लड़की के हाथ पर बने एक टैटू पर गौर किया। उन्हें लगा कि ये टैटू समरीन कौर के टैटू जैसा ही है, जिससे ये माना जाने लगा कि वो मिस्ट्री गर्ल समरीन ही हो सकती हैं।
इतना ही नहीं, जल्द ही, न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स का मैच देखते हुए समरीन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गईं। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ पंजाब का मैच भी देखा था। अगर आप समरीन कौर के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें कि वो एक पंजाबी एक्ट्रेस हैं और रिजनल मनोरंजन जगत का एक उभरता हुआ चेहरा हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
वो कई पंजाबी म्यूज़िक वीडियो और फ़िल्म प्रोजेक्ट्स में नज़र आ चुकी हैं और अपनी ऑन-स्क्रीन मौजूदगी व युवा दर्शकों के बीच बढ़ती लोकप्रियता की वजह से काफ़ी सुर्ख़ियां बटोर रही हैं। एक्टिंग के साथ-साथ, वो सोशल मीडिया पर भी काफ़ी एक्टिव रहती हैं, जहां वो अपने काम और निजी ज़िंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं। उन्होंने फ़िल्म '83' में भी काम किया है, जो कपिल देव की कप्तानी में भारत की 1983 वर्ल्ड कप जीत पर आधारित है।