5 दिसंबर। आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम-दिल्ली डेयरडेविल्स लीग के आगामी 12वें सीजन में 'दिल्ली कैपिटल्स' के नाम से खेलेगी। टीम के नाम के साथ टीम का लोगो भी बदल दिया गया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।  स्कोरकार्ड

Advertisement

दिल्ली देश की राजधानी है और इसी को ध्यान में रखते हुए टीम मालिकों ने इसे नया नाम 'दिल्ली कैपिटल्स' दिया है। टीम बदले हुए नाम के साथ मुख्य कोच रिकी पोंटिंग, सहायक कोच मोहम्मद कैफ, गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ नए सीजन की शुरुआत करेगी। 

Advertisement

खबरों की माने तो दिल्ली डेयरडेविल्स के मालियों ने ज्योतिषाचार्य से मदद लेने के बाद इस बात का फैसला किया है। गौरतलब है कि आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स का परफॉर्मेंस बेहद ही खराब रहा है जिसके कारण दिल्ली की टीम मैनेजमेंट ने इस बार कुछ अलग करने का फैसला किया। स्कोरकार्ड

मीडिया में आई खबर के अनुसार मुंबई के जाने-माने बड़े ज्योतिषाचार्य के कहने के बाद ही दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का नाम बदला गया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार