West Indies vs England 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ ग्रेनेडा में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 8 विकेट के नुकसान पर 232 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम ने पहली पारी में 28 रनो की बढ़त हासिल कर ली है। बता दें कि इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 204 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। 

Advertisement

ओपनिंग बल्लेबाज जॉन कैंपबेल (John Campbell) के दम पर वेस्टइंडीज ने पहली पारी की अच्छी शुरूआत की। उन्होंने कप्तान क्रेग ब्रैथवेट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। कैंपबेल ने 54 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से 35 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्हें इंग्लिश तेज गेंदबाज क्रेग ओवरटन (Craig Overton) की कुछ घातक गेंद झेलनी पड़ी जो सीधा उनके हलमेट पर जाकर लगी। 

Advertisement

पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर कैंपबेल स्ट्राइक पर थे और क्रेग ओवरटन ने शॉर्ट गेंद डाली। कैंपबेल को जितनी उम्मीद थी गेंद उतनी बाउंस नहीं हुई और सीधा उनके हेलमेट पर जाकर लगी। कैंपबेल ने बचने की कोशिश भी करी लेकिन वह नाकाम रहे। इस गेंद से उनके हेलमेट के पिछला हिस्सा भी टूट गया। इसके बाद कन्कशन की जांच करने फिजियो को मैदान पर आऩा पड़ा। 

इसके बाद क्रेग ओवरटन के अगले ओवर की पहली गेंद भी कैंपबेल के हेलमेट पर जाकर लगी। पारी के 24वें ओवर में ओवरटन ने कैंपबेल को आउट कर पेवलियन का रास्ता दिखाया।

बता दें कि ओवरटन ने दूसरे दिन पहली पारी में इंग्लैंड के लिए कुल दो विकेट चटकाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार