वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया लेकिन उनका ये फैसला गलत साबित हुआ क्योंकि भारतीय बल्लेबाज़ों ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। पहले विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी हुई और जब सलामी साझेदारी टूटी तो उसके बाद श्रेयस अय्यर ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए।

Advertisement

धवन और शुभमन के बाद अय्यर ने भी शानदार अर्द्धशतक लगाकर अपने आलोचकों के मुंह पर ताला मार दिया। हालांकि, जिस लय में वो खेल रहे थे ऐसा लग रहा था कि वो आज शतक लगाकर ही मानेंगे लेकिन वो जिस तरह से आउट हुए उसने ना सिर्फ अय्यर बल्कि फैंस के भी होश उड़ा दिए।

Advertisement

अय्यर 54 रन पर बैटिंग कर रहे थे और तभी उन्होंने 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। उनका ये शॉट जिस तरह से कनेक्ट हुआ उसे देखकर ऐसा लगा कि ये बाउंड्री के पार जाकर ही मानेगा लेकिन अय्यर की बदकिस्मती की एक्स्ट्रा कवर पर निकोलस पूरन खड़े थे और वो हवा में सुपरमैन की तरह ऐसे उछले कि गेंद उनके हाथ में आ गई।

निकोलस पूरन का ये कैच इतना शानदार था कि अय्यर को भी यकीन नहीं हुआ। इस कैच का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और आप इस वीडियो को जितनी बार भी देखेंगे ना आपका दिल नहीं भरेगा। इस करिश्माई कैच को देखकर आप भी पूरन को सलाम जरूर करेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार