इंग्लैंड ने ओवल टेस्ट जीतकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया। 5 मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद जिस तरह से इस इंग्लिश टीम ने वापसी की उसने हर क्रिकेट फैन को इस टीम का दीवाना बना दिया है। अगर चौथा टेस्ट मैच बारिश की वजह से ड्रॉ ना होता तो इंग्लिश टीम ये सीरीज 3-2 से जीतने वाली थी लेकिन बारिश ने बेन स्टोक्स एंड कंपनी के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड ने बैज़बॉल से कई टीमों के होश उड़ाए थे लेकिन क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स ये मानते थे कि बैजबॉल का असली टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा लेकिन ये एशेज सीरीज खत्म होने के बाद ये कहा जा सकता है कि इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को भी बैज़बॉल से हिलाकर रख दिया। मगर अब फैंस इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं कि क्या भारत के खिलाफ भारत में भी बैज़बॉल चलेगा या ब्रैंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की टीम टांय-टांय फिस्स हो जाएगी।

Advertisement

अब इंग्लैंड बाकी बचे साल में कोई टेस्ट मैच नहीं खेलेगा और वनडे वर्ल्ड कप सहित कई व्हाइट बॉल सीरीज में वो अपना शक्ति परीक्षण करेंगे। इसके बाद उनकी अगली टेस्ट सीरीज भारतीय दौरे पर होगी जहां बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भाग लेगी। भारत एक और देश है जहां मेहमान टीमों की कड़ी परीक्षा ली जाती है और घरेलू टीम ने 2012 के बाद से घर में कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। एलिस्टर कुक के नेतृत्व में इंग्लैंड, भारत को घर में हराने वाली आखिरी टीम थी।

ऐसे में इंग्लैंड इस समय जो क्रिकेट खेल रहा है, उसे लेकर फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स में बहुत उत्साह है और ये देखना बाकी है कि क्या बैज़बॉल भारत में रैंक टर्नर पर काम करेगा। पांचवें एशेज टेस्ट की समाप्ति के बाद, जब बेन स्टोक्स से इसके बारे में पूछा गया, तो इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान ने एक दिलचस्प और व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया दी। 

स्टोक्स ने अपने जवाब में कहा, "जब हमने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया, तो ये था कि हम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐसा नहीं कर सकेंगे, फिर पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा नहीं कर सकेंगे, फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा नहीं कर सकेंगे, तो कौन जानता है कि हम इसे भारत के खिलाफ नहीं कर सकते, केवल समय बताएगा (मुस्कुराते हुए)।”

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार