वूमेन्स एशिया कप टी20, 2024 ( Womens Asia Cup T20, 2024) में इंडिया की शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने नेपाल के खिलाफ अर्धशतक जड़ते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने WT20 एशिया कप में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। शेफाली के अर्धशतक के दम पर ही इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 178 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। 

Advertisement

शेफाली ने 48 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 81 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये टी20 इंटरनेशनल में शेफाली का हाईस्कोर है। उन्होंने पहले विकेट के लिए दयालन हेमलता (42 गेंद में 47) के साथ पहले विकेट के लिए 122(84) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। उनके इसी अर्धशतक की मदद से इंडिया WT20 एशिया कप में संयुक्त चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाने में कामयाब रहा। 

Advertisement

WT20 एशिया कप में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बनी शेफाली 

119* - चमारी अटापट्टू बनाम मलेशिया, दांबुला, 2024

97* - मिताली राज बनाम मलेशिया, कुआलालंपुर, 2018

81 - शेफाली वर्मा बनाम नेपाल, दांबुला, 2024

Advertisement

81 - हर्षिता समरविक्रमा बनाम थाईलैंड, सिलहट, 2022

इंडिया द्वारा ने WT20 एशिया कप में बनाया गया संयुक्त चौथा सबसे बड़ा स्कोर 

201/5 - इंडिया बनाम यूएई, दांबुला, 2024

Advertisement

184/4 - श्रीलंका बनाम मलेशिया, दांबुला, 2024

181/4 - इंडिया बनाम MALW, सिलहट, 2022

178/3 - इंडिया बनाम नेपाल, दांबुला, 2024

Advertisement

178/5 - इंडिया बनाम यूएई, सिलहट, 2022

नेपाल के खिलाफ आज के मैच में इंडिया की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर को आराम दिया गया है। उनकी जगह स्मृति मंधाना ने टीम की कमान संभाली। इंडिया ने आज अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किये। उन्होंने हरमनप्रीत और पूजा वस्त्राकर की जगह सजीवन सजना और अरुंधति रेड्डी को खिलाया। 

इंडियन वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह, अरुंधति रेड्डी। 

Advertisement

नेपाल वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: समझाना खड़का, सीता राणा मगर, कबिता कुंवर, इंदु बर्मा (कप्तान), डॉली भट्टा, रूबीना छेत्री, पूजा महतो, कबिता जोशी, काजल श्रेष्ठ (विकेटकीपर), सबनम राय, बिंदू रावल। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार