ऑकलैंड, 3 मार्च | वर्ल्ड क्रिकेट जगत ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। क्रो का गुरुवार को 53 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। क्रो को न्यूजीलैंड का सबसे अच्छा बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने कीवी टीम के लिए 77 टेस्ट और 143 वनडे मैच खेले।

Advertisement

आस्ट्रेलिया टीम के मुख्य कोच डेरेन लैहमन ने गुरुवार को ट्विट कर लिखा, "क्रो के निधन के बारे में सुनकर काफी दुख पहुंचा। मेरी सहनुभूति उनके परिवार के साथ है।" भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रो के निधन पर कहा, "कीवी टीम के शानदार खिलाड़ी की मृत्यु के बारे में सुनकर बुरा लगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।"

पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम ने ट्विट किया, "भगवान उनकी आत्मा को शांती दे। मार्टिन क्रो आप हमेशा याद रहेंगे। मैंने जिन बल्लेबाजों को गेंदबाजी की आप उनमें से सबसे अच्छे थे और एक अच्छे इंसान भी।"

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा, "मार्टिन क्रो के परिवार को और उनके समर्थकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। वह एक शानदार क्रिकेट खिलाड़ी और जुझारू योद्धा थे जो अंत तक लड़े।"

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने ट्वीट किया, "आज सुबह मार्टिन क्रो के निधन की खबर सुनकर काफी दुख पहुंचा। वह मेरे लिए प्ररेणास्त्रोत थे। वह सभी जो 80 के दशक में क्रिकेट देखते हुए बड़े हुए उनके लिए वह प्रेरणास्त्रोत थे।"

पाकिस्तान के विश्व विजेता कप्तान इमरान खान ने कहा, "क्रो के निधन की खबर सुनकर दुख पहुंचा। मैं जितने न्यूजीलैंड कप्तानों के खिलाफ खेला हूं, उनमें से वह सबसे अच्छे थे।" श्रीलंका के कुमार संगकारा ने कहा, "भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। वह एक शानदार बल्लेबाज थे, जिन्होंने विश्व भर में कई बल्लेबाजों को प्ररेण दी।"

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने कहा, "क्रिकेट आइकन क्रो हमारे बीच नहीं रहे। वह एक चतुर खिलाड़ी और शानदार इंसान थे।" भारत की टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, "भगवान उनकी आत्मा को शांती दे। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं।"

Advertisement

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार