आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मैच खेल रहे इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) की गेंद पर आउट हो गए। स्टोक्स मेगा इवेंट में अपना पहला मैच यादगार बनाने में नाकाम रहे। इस मैच में साउथ अफ्रीका के नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा के बीमार होने की वजह से एडेन मार्करम टीम को लीड कर रहे है। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 399 रन टांगे। 

Advertisement

पारी का 9वां ओवर करने आये दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रबाडा ने बेन स्टोक्स को पहली गेंद फुल स्टंप की ओर डाली। स्टोक्स ने इस गेंद को लेग साइड पर खेलने की कोशिश की लेकिन रबाडा को ही कैच थमा बैठे। इस मैच में ये धाकड़ ऑलराउंडर मात्र 8 गेंद में एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गया। 

Advertisement

 साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन हेनरिक क्लासेन ने बनाये। उन्होंने 67 गेंद में 12 चौको और 4 छक्कों की मदद से 109 रन की शतकीय पारी खेली। मार्को यानसेन ने 42 गेंद में 3 चौको और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

रीजा हेंड्रिक्स ने 75 गेंद में 8 चौको और 3 छक्कों की मदद से 85 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रासी वैन डेर डुसेन ने 61 गेंद में 8 चौको की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट रीस टोप्ले ने हासिल किये। आदिल राशिद और गस एटकिंसन 2-2 विकेट लेने में सफल रहे।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। 

Also Read: Live Score

Advertisement

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड विली, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, रीस टोप्ले। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार