आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 23वें मैच में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के शतक और हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से 149 रन से हरा दिया। बांग्लादेश की तरफ से महमूदुल्लाह ने शतकीय पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। बांग्लादेश का स्कोर एक समय स्कोर 22 ओवर में 6 विकेट खोकर 81 रन था। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 382 रन का स्कोर खड़ा किया। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन क्विंटन डी कॉक ने बनाये। उन्होंने 140 गेंद में 15 चौको और 7 छक्कों की मदद से 174 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 49 गेंद में 2 चौको और 8 छक्कों की मदद से 90 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

Advertisement

कप्तान एडेन मार्करम ने 69 गेंद में 7 चौको की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं डेविड मिलर 15 गेंद में एक चौके और 4 छक्के की मदद से 34 रन बनाकर नाबाद रहे। डी कॉक और क्लासेन ने 142 (87) रन की साझेदारी की। डी कॉक और मार्करम ने 131 (137) रन की साझेदारी निभाई। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट हसन महमूद ने हासिल किये। एक-एक विकेट शोरफुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज और कप्तान शाकिब अल हसन को मिले। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 46.4 ओवरों में 233 रन के स्कोर पर सिमट गयी। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा रन महमूदुल्लाह के बल्ले से निकले। उन्होंने 111 गेंद में 11 चौको और 4 छक्कों की मदद से 111 रन की शतकीय पारी खेली। ये वनडे में उनका चौथा शतक है। वहीं वर्ल्ड कप में उनके द्वारा लगाया गया ये तीसरा शतक है। 

लिटन दास ने 44 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाये। वहीं नसुम अहमद ने 19(19) रन का योगदान दिया। महमूदुल्लाह ने मुस्तफिजुर रहमान (11) के साथ 68 (56) रन की साझेदारी की। महमूदुल्लाह और नसुम ने 41 (39) रन की साझेदारी की। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए। 2-2 विकेट कागिसो रबाडा,  लिज़ाद विलियम्स और मार्को यानसेन के खाते में गए। केशव महाराज को एक विकेट मिला। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लिज़ाद विलियम्स। 

Advertisement

Also Read: Live Score

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: तंज़ीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार