वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोफी मोलिनेक्स (Sophie Molineux) और श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने कहा कि मुझे इस ग्रुप पर गर्व है। मैं ट्रॉफी जीतने वाला अकेला इंसान नहीं हूं, टीम ने ट्रॉफी जीती है। वहीं उन्होंने बेंगलुरु के फैंस का धन्यवाद दिया। 

Advertisement

मैच के बाद मंधाना ने कहा कि, "भावना शांत नहीं हुई है। मेरे लिए एक्सप्रेशंस के साथ बाहर आना कठिन है। एक बात मैं कहूंगी कि मुझे इस ग्रुप पर गर्व है। हमारा बेंगलुरु फेज वास्तव में अच्छा था। हम दिल्ली आये और दो करारी हार मिली। हमने इसी बारे में बात की कि हमें सही समय पर कदम बढ़ाने की जरूरत है। ये टूर्नामेंट सही समय पर चरम पर पहुंचने वाले हैं। पिछले साल ने हमें बहुत कुछ सिखाया। क्या गलत हुआ, क्या सही हुआ। मैनेजमेंट ने बस इतना कहा कि यह आपकी टीम है, इसे (अपने तरीके से) बनाएं। मैं ट्रॉफी जीतने वाला अकेला इंसान नहीं हूं, टीम ने ट्रॉफी जीती है। (जीत पर) यह शायद टॉप पांच में है। जाहिर तौर पर वर्ल्ड कप इसमें टॉप पर होगा। बेंगलुरु फैंस के लिए एक मैसेज है - सबसे लॉयल फैनबैस। एक बयान जो हमेशा सामने आता है वह है ई साला कप नामदे। अब यह ई साला कप नामदु है। कन्नड़ मेरी पहली भाषा नहीं है लेकिन फैंस के लिए यह कहना महत्वपूर्ण था।

Advertisement

WPL 2024 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी  करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 18.3 ओवर में 113 के स्कोर पर सिमट गयी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाइनल मैच को 19.3 ओवर में 2 विकेट खोकर और 115 रन बनाकर जीत लिया। 

दिल्ली कैपिटल्स वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजाने कैप, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, मिन्नू मणि। 

Also Read: Live Score

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिस पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहैम, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, दिशा कसाट, रेणुका ठाकुर सिंह। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार