WPL 2026 ऑक्शन से पहले टीमों ने रिटेन किए ये खिलाड़ी,लेकिन दीप्ति शर्मा को लेकर आई बुरी खबर 

Updated: Thu, Nov 06 2025 09:07 IST
Image Source: Google

WPL 2026 Retention: वर्ल्ड चैंपियन भारतीय खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स औऱ शेफाली वर्मा को उनकी फ्रेंचाइजी ने वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया है। 

ईएसपीएनक्रिकइनफो की खबर के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग और न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर एमेलिया केर ऑक्शन में शामिल होंगी, क्योंकि उन्हें उनकी टीमों द्वारा रिलीज कर दिया गया है। लेकिन वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा को भी उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है। बता दें कि 2025 में दीप्ति ने हीली की गैरमौजूदगी में यूपी वॉरियर्स की कप्तानी की थी। 

मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने पांच-पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चार खिलाड़ियों को, गुजरात जायंट्स ने दो और यूपी वॉरियर्ज़ ने एक खिलाड़ी को रिटेन किया है। हालांकि किस खिलाड़ी को कितनी रकम में रिटेन किया गया है, इसकी पुष्टि नहीं हुआ लेकिन फ्रेंचाइजियों द्वारा यह खिलाड़ी रिटेन किए जा सकते हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, मैरिज़ैन कैप, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, निकी प्रसाद

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, नेट साइवर-ब्रंट, अमनजोत कौर, जी कमलिनी और हेले मैथ्यूज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयांका पाटिल

गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर, बेथ मूनी

यूपी वॉरियर्स: श्वेता सेहरावत।

वुमेंस प्रीमियर लीग के नियमों के अनुसार फ्रेंचाइजी अधिकतम तीन भारतीय कैप्ड खिलाड़ियों और दो विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है या दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को। अगर कोई फ्रेंचाइजी पांच खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहती है, तो नियमों के मुताबिक उनमें से कम से कम एक अनकैप्ड इंडियन खिलाड़ी होना चाहिए। WPL ने पहली बार फ्रेंचाइजी को 2025 में अपनी टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी को वापस खरीदने के लिए नीलामी में राइट-टू-मैच (RTM) ऑप्शन का इस्तेमाल करने की भी इजाज़त दी है।

हर एक फ्रेंचाइजी को 27 नवंबर दो दिल्ली में होने वाले ऑक्शन के लिए 15 करोड़ का पर्स दिया गया है। रिटेंशन के नियमों की घोषणा करते समय, WPL ने रिटेंशन स्लैब के लिए गाइडलाइन कीमतें भी बताईं INR 3.5 करोड़ (प्लेयर 1), INR 2.5 करोड़ (प्लेयर 2), INR 1.75 करोड़ (प्लेयर 3), INR 1 करोड़ (प्लेयर 4) और INR 50 लाख (प्लेयर 5)। अगर कोई फ्रेंचाइजी पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प चुनती है, तो उसके 15 करोड़ के पर्स से INR 9.25 करोड़ काट लिए जाएंगे, जबकि चार खिलाड़ियों के लिए यह कटौती INR 8.75 करोड़ होगी; तीन के लिए INR 7.75 करोड़; दो के लिए INR 6 करोड़; और एक के लिए INR 3.5 करोड़।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसे में दिल्ली औऱ मुंबई के पास INR 5.75 करोड़ बचेंगे। वहीं वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा INR 14.5 crore करोड़। वहीं जायंट्स के पास INR 9 करोड़ औऱ आरसीबी के पास INR 6.25 करोड़ का पर्स बचेगा। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार ::

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें