Womens Premier League: मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुई नीलामी में भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर (Renuka Singh Thakur) पर पैसों की बारिश हुई। रेणुका सिंह को महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में RCB ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। महज 27 साल की उम्र में हिमाचल प्रदेश की ये बेटी करोड़पति बन गई है। रेणुका सिंह ठाकुर के क्रिकेटर बनने का सफर संघर्षों से भरा हुआ रहा है। कम उम्र में पिता को खोने के बाद रेणुका ने जीतोड़ मेहनत के दमपर ये मुकाम हासिल किया है।

Advertisement

रेणुका सिंह की मां सुनीता ने हिमाचल सिंचाई विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में काम कर बेटी का पालन-पोषण किया है। बेटी के ऑक्शन में 1.5 करोड़ की कीमत में बिकने पर मां ने द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'मेरी बेटी ने जो कुछ भी हासिल किया है, वह उसकी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति जुनून के कारण है।'

Advertisement

रेणुका की मां ने आगे कहा, 'जब वह छोटी थी तो लड़कों की टीम में खेलती थी। लकड़ी का डंडा या प्लास्टिक के बल्ले जैसा जो कुछ भी उपलब्ध होता तो वो उससे खेलने ले जाती थी। मेरे पति की मृत्यु के बाद, हमने आर्थिक रूप से काफी संघर्ष किया था। लेकिन मैंने कभी भी आर्थिक तंगी को अपनी बेटी के सपनों के बीच में नहीं आने दिया। वह हमेशा आईपीएल के मैचों को बड़े चाव से देखती थी। अब उसे इसमें खेलते देखना एक सपने के सच होने जैसा होगा।'

बता दें कि हाल ही के दिनों में रेणुका सिंह गजब की गेंदबाज बनकर उभरी हैं। पिछले तीन वर्षों में बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों सहित रेणुका सिंह ने 7 महिला वनडे और 28 महिला टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें रेणुका ने कुल 11 विकेट लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार