World Test Championship India: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से अपने नाम कर ली है। इस टेस्ट सीरीज हार के बाद पाकिस्तान की टीम ICC WTC POINT TABLE में लुड़क कर चौथे नंबर पर आ गई है। वहीं WTC Points Table में टीम इंडिया ने छलांग लगाई है। 6 जीत, 58.33 विन परसेंटेज और 77 प्वाइंट के साथ टीम इंडिया तीसरे नंबर पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर 1 पर काबिज है। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया 75 विन परसेंटेज और 72 प्वाइंट के साथ नंबर 1 पर है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने पाकिस्तान को उसके ही घर में सीरीज हराई है ऐसे में अंकतालिका में उनका दबदबा रहना स्वाभाविक है। वहीं नंबर 2 पोजिशन पर साउथ अफ्रीका की टीम है। साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को अपने घर में 2-1 से टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी थी।

Advertisement

इंडिया को हराने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम 60 प्रतिशत विन परसेंटेज और 36 अंकों के साथ फिलहाल दूसरे नंबर पर है। wtc points table में इंग्लैंड टीम की हालत सबसे ज्यादा पतली है। इंग्लिश टीम 9वें नंबर पर सबसे नीचे है। इंग्लैंड टीम का विन परसेंटेज 13.63 का है।

मालूम हो कि ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा खिताब है जिसके लिए टीम मैदान पर दम लगा रही हैं। इससे पहले 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला गया था। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया था। उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली थे।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार