रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार गेंदबाज़ यश दयाल एक नई मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। उन पर एक महिला ने शादी के नाम पर मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने 14 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Advertisement

इसके बाद महिला ने न्याय के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऑनलाइन शिकायत पोर्टल IGRS का रुख किया। सीएम कार्यालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंदिरापुरम के सर्किल ऑफिसर (CO) से औपचारिक रिपोर्ट मंगवाई है। गाजियाबाद पुलिस को घटना पर कार्रवाई करने के लिए 21 जुलाई तक की समय सीमा दी गई है।

Advertisement

एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया है कि वो और दयाल पांच साल से रिलेशनशिप में हैं। शिकायत में कहा गया है, "पिछले 5 सालों से शिकायतकर्ता एक क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप में थी। उस व्यक्ति ने शादी का वादा करके उसे गुमराह करके भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक रूप से उसका शोषण किया। उसने शिकायतकर्ता को अपने परिवार से मिलवाया और पति की तरह व्यवहार किया, जिससे महिला उस पर पूरी तरह से भरोसा करने लगी।"

शिकायत में ये भी कहा गया है कि जब महिला ने दयाल से इस बारे में बात की तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। आगे शिकायत में लिखा गया, "जब शिकायतकर्ता को धोखे का एहसास हुआ और उसने विरोध किया, तो उसके साथ शारीरिक हिंसा और मानसिक उत्पीड़न किया गया। इस रिश्ते के दौरान शिकायतकर्ता का आर्थिक और भावनात्मक शोषण भी किया गया। महिला ने आगे दावा किया कि उसने दयाल को पैसे दिए थे और ये भी आरोप लगाया कि आरसीबी स्टार ने कई अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसा ही किया। अपने आरोपों को पुख्ता करने के लिए महिला के पास सबूत के तौर पर 'चैट रिकॉर्ड, स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल और तस्वीरें' भी थीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अभी तक यश दयाल ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में उनके फैंस को उनके पहले रिएक्शन का इंतज़ार है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार