Yashasvi Jaiswal Sixes Record Alert: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने डेब्यू के बाद से ही धूम मचा रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में संपन्न पहले टेस्ट में भी उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार अर्धशतक बनाकर अपनी योग्यता का परिचय दिया।

Advertisement

ये युवा बाएं हाथ का बल्लेबाज पिछले दो वर्षों से सभी प्रारूपों में भारत की बल्लेबाजी लाइनअप का अहम स्तंभ रहा है। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, जहां उन्होंने 700 से अधिक रन बनाए। बांग्लादेश के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज खेलनी है ऐसे में जायसवाल भारतीय टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी होंगे। आने वाले मुकाबलों में जायसवाल के पास कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने का भी मौका होगा लेकिन फिलहाल उनके सामने बांग्लादेशी टीम के खिलाफ दूसरा टेस्ट है जहां वो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

Advertisement

फॉर्मैट कोई भी हो लेकिन जायसवाल छक्के लगाने में माहिर हैं और ये उन्होंने इंग्लैंड सीरीज के दौरान करके भी दिखाया। जायसवाल ने धमाकेदार फॉर्म में रहते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 26 छक्के लगाए, जिससे इस साल उनके सभी प्रारूपों में कुल 42 छक्के हो गए। जायसवाल अब टेस्ट खेलने वाले देशों में एक कैलेंडर वर्ष में 50 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने से सिर्फ आठ छक्के दूर हैं। अगर वो दूसरे टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो ये एक शानदार उपलब्धि होगी।

मौजूदा समय में, केवल हांगकांग के बाबर हयात ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं, जिन्होंने 2024 में 50 छक्के लगाए हैं। हालांकि, रिकॉर्ड के लिए एक दौड़ है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज भी 50 छक्कों के आंकड़े के करीब हैं। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए एक्शन में हैं। जबकि जायसवाल अगली बार 27 सितंबर को कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत के लिए मैदान में उतरेंगे। हेड और गुरबाज संभावित रूप से उनसे पहले इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं।

अगर जायसवाल दूसरे टेस्ट में आठ और छक्के लगा पाते हैं, तो वो न केवल 2024 में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। बल्कि टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। मौजूदा रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के नाम है, जिन्होंने 2014 में 33 छक्के लगाए थे। इस साल टेस्ट क्रिकेट में 26 छक्के लगाने वाले जायसवाल मैकुलम से आगे निकलने और सबसे लंबे प्रारूप में एक साल में सबसे अधिक छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ आठ छक्के दूर हैं। ऐसे में हर भारतवासी यशस्वी के बल्ले से लंबे-लंबे छक्के देखने का इंतज़ार कर रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार