राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने सोमवार (28 अप्रैल) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ हुए मुकाबले में 175 की स्ट्राईक रेट से 40 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 2 छ्क्के जड़े। 

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के दौरान यशस्वी ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं। 

Advertisement

यशस्वी बतौर भारतीय आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जायसवाल ने 62 पारियों में यह कारनामा किया है, वहीं तेंदुलकर ने इसके लिए 63 पारियां खेली थी। 

आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन  (बतौर भारतीय)

57 पारी: ऋतुराज गायकवाड़

60 पारी: केएल राहुल

Advertisement

62 पारी: यशस्वी जयसवाल

63 पारी: सचिन तेंदुलकर

64 पारी: ऋषभ पंत

Advertisement

68 पारी: गौतम गंभीर

बता दें कि यशस्वी मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 10 पारियों में 47.33 की औसत से 426 रन बनाए हैं। शुरूआती मुकाबलों में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था और उन्होंने पहले पांच मैच में 107 रन बनाए थे और आखिरी पांच मैच में 319 रन बनाए हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में राजस्थान की टीम ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 84 रन औऱ जोस बटलर ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में राजस्थान की टीम ने 15.5 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। जिसमें यशस्वी के अलावा 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 101 रन की एतेहासिल पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार