Yashasvi Jaiswal Record: भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने शुक्रवार, 10 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट (IND vs WI 2nd Test) के पहले दिन सेंचुरी ठोककर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ यशस्वी ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) के बड़े टेस्ट रिकॉर्ड की बराबरी की है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली टेस्ट में 145 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। जान लें कि ये यशस्वी जायसवाल के टेस्ट करियर का सातवां शतक है जिसे पूरा करते ही अब वो बतौर सलामी बल्लेबाज़ 23 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा टेस्ट शतक ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

23 वर्षीय यशस्वी ने 48 टेस्ट इनिंग में ये कारनामा किया और महान बल्लेबाज़ ग्रीम स्मिथ की बराबरी की। गौरतलब है कि ग्रीम स्मिथ ने 23 साल की उम्र तक बतौर सलामी बल्लेबाज़ 50 टेस्ट इनिंग में 7 शतक ठोके थे।

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि यशस्वी इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने 71 इनिंग में ये कारनामा करके सौरव गांगुली को पछाड़ा है, जिन्होंने 74 इनिंग में अपने 3,000 इंटरनेशनल रन बनाए थे। इस लिस्ट में सबसे ऊपर लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने 69 इनिंग में ये कारनामा किया था।

बात करें अगर दिल्ली टेस्ट की तो खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया अपनी पहली इनिंग में 66 ओवर खेलकर सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 243 रन बना चुकी है। फिलहाल मैदान पर यशस्वी जायसवाल (121 रन) और साईं सुदर्शन (84 रन) की जोड़ी मौजूद है।

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, तेजनारायण चंद्रपॉल, एलिक एथेनेज, शाई होप, रोस्टन चेज़ (कप्तान), टेविन इमलाच (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वार्रिकन, खैरी पियरे, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार