इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल सोमवार (29 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जिसे सीएसके ने 5 विकेट से जीतकर अपने नाम किया। जहां एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स ने विजेता का टाइटल जीता है, वहीं दूसरी तरफ अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, फेयर प्ले जैसे बाकी अवॉर्ड किस खिलाड़ी या किस टीम ने अपने नाम करे। अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन सभी के जवाब देने वाले हैं।

Advertisement

शुभमन गिल चमके

Advertisement

गुजरात टाइटंस के स्टार सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया। गिल ने सीजन में 890 रन बनाकर ना सिर्फ ऑरेंज कैप जीती, बल्कि वह टूर्नामेंट के दौरान मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और सबसे ज्यादा चौके मारने वाले खिलाड़ी भी बने। गिल ने आईपीएल 2023 में कुल 85 चौके ठोके।

दिल्ली कैपिटल्स को मिला ये अवॉर्ड

डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2023 को जल्द से जल्द भुलाना चाहेगी, यह सीजन डीसी के लिए काफी निराशाजनक रहा। दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट में 14 मैच खेलकर 5 मैचों में जीत और 9 मैचों में हार का सामना किया। हालांकि इन सब के बावजूद उन्हें अपने फेयर प्ले के लिए आईपीएल 2023 का फेयर प्ले अवॉर्ड मिला है।

यशस्वी जायसवाल के नाम हुआ खास अवॉर्ड

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने सबसे खास अवॉर्ड यानी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड जीता है। जायसवाल ने आईपीएल 2023 में 14 मैचों में 625 रन बनाए।  इस दौरान उनके बैट से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले। बता दें कि यह बाएं हाथ का खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर स्टैंड बाय प्लेयर भारतीय टीम का हिस्सा बन चुके हैं।

आईपीएल 2023 अवॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स - विजेता टीम
गुजरात टाइटंस - उप-विजेता टीम
शुभमन गिल - ऑरेंज कैप (890 रन)
मोहम्मद शमी - पर्पल कैप (28 विकेट)
ईडन गार्डन और वानखेड़े - बेस्ट वेन्यू ऑफ द सीजन
दिल्ली कैपिटल्स - फेयर प्ले अवॉर्ड
यशस्वी जायसवाल - इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन
राशिद खान - कैच ऑफ द सीजन
ग्लेन मैक्सवेल - सुपर स्ट्राइकर
फाफ डु प्लेसिस - सबसे लंबा छक्का
शुभमन गिल - मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर
फाफ डु प्लेसिस - सबसे ज्यादा छक्के (36)
शुभमन गिल - सबसे ज्यादा चौके (85)

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार