आईपीएल 2023 के 56वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 149 रनों का स्कोर खड़ा किया लेकिन राजस्थान के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने रिकॉर्डतोड़ 98 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को एकतरफा जीत दिला दी। यशस्वी ने अंत तक नाबाद रहते हुए 47 गेंदों में 98 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के दौरान 13 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले।

Advertisement

हालांकि, इस मैच में यशस्वी अपने शतक से सिर्फ 2 रन दूर रह गए जिसका मलाल उन्हें जरूर होगा लेकिन इससे भी ज्यादा मलाल उन्हें जोस बटलर के रनआउट को लेकर हुआ होगा। मैच के बाद जब यशस्वी से इन दोनों सवालों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहुत शानदार जवाब दिया।

Advertisement

जायसवाल ने मैच के बाद कहा, 'ये हमेशा मेरे दिमाग में रहता है कि मैं मैदान में जाऊं और अच्छा खेलूं। आज बहुत अच्छा एहसास हुआ। ऐसा नहीं है कि मैं जो चाहता था वो हो जाता है, मैं अच्छी तैयारी करता हूं और मुझे खुद पर भरोसा है। मुझे पता है नतीजे आएंगे। जीत का शॉट शानदार एहसास था, मैं खेल को खत्म करना चाहता था और मैच जीतना मेरा मकसद रहा है। मैं धन्य और आभारी हूं, मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं।'

अपने शतक से चूकने पर यशस्वी बोले, 'मुझे लगता है कि हमारे दिमाग में केवल नेट रन रेट ही था, मैं और संजू केवल मैच को जल्दी खत्म करने की बात कर रहे थे। (बटलर के रन आउट पर) मुझे लगता है कि खेल में ऐसा होता है, इससे मुझे और बेहतर करने की जिम्मेदारी मिलती है और संजू भाई आए और कहा कि मैं अपना खेल खेलता रहूं और उस रन आउट के बारे में ना सोचूं। मैं आईपीएल जैसे टूर्नामेंट के लिए शुक्रगुजार हूं जहां मेरे जैसे युवा आकर प्रदर्शन कर सकते हैं। ये मेरे जैसे खिलाड़ियों के लिए अपने सपने पूरे करने का बेहतरीन मंच रहा है।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार