IPL2023: जायसवाल ने आर्चर की गेंद पर जड़ा हैरतअंगेज छक्का, देखें वीडियो

Updated: Sun, Apr 30 2023 20:41 IST
IPL2023: जायसवाल ने आर्चर की गेंद पर जड़ा हैरतअंगेज छक्का, देखें वीडियो (Image Source: Google)

आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का प्रदर्शन जारी है। इसकी झलक उन्होंने 42वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक बार फिर से दिखाई। उनके आक्रामक अंदाज के कारण ही राजस्थान ने पावरप्ले के 6 ओवरों में 65 रन बना लिए थे। इस दौरान इस युवा बल्लेबाज ने मुंबई  गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बहुत लंबा छक्का जड़ दिया। उनके इस छक्के की तारीफ फैंस सोशल मीडिया पर काफी कर रहे है। इस मैच में उन्होंने 32 गेंद में भी अर्धशतक जड़ दिया। 

पारी का दूसरा ओवर करने आये जोफ्रा आर्चर ने दूसरी गेंद शॉर्ट और एंगल से डाली , जायसवाल लाइन के अंदर गए और फाइन लेग पर हुक करते हुए 94 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया। यह गेंद मैदान से बाहर चली गयी थी। हालांकि ये गेंद नो बॉल करार दे दी गयी थी। जायसवाल द्वारा मारे गए 94 मीटर लंबे छक्के वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आप उस वीडियो को यहाँ देख सकते है: 

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है, हम अपनी ताकत पर टिके रहने और अच्छा स्कोर करने की कोशिश कर रहे हैं। हम क्रिकेट का शानदार स्तर खेल रहे हैं और टीम अच्छी स्थिति में है। हां, स्थितियां अलग हैं लेकिन हम अपनी ताकत पर टिके रहेंगे। टीम प्रबंधन और फ्रेंचाइजी जोश को ऊंचा रखने के लिए शानदार काम कर रहे हैं। बोल्ट की वापसी हुई है।"

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के समय कहा कि, "हम पिछले साल भी इसी दिन इसी टीम के खिलाफ खेले थे और नतीजा हमारे पक्ष में रहा, उम्मीद है कि आज भी ऐसा ही होगा। यह एक अच्छा ट्रैक है और मुझे थोड़ा सूखा लगता है। हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, हम अपने सामने स्कोर चाहते हैं। यह (सीजन)उतार-चढ़ाव वाला रहा है, हमने कुछ अच्छी क्रिकेट खेली है और कंसिस्टेंसी की भी कमी है। हमें अच्छा ब्रेक मिला था और उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। हमने दो बदलाव किये हैं - बेहरेनडॉर्फ और अर्जुन तेंदुलकर के स्थान पर जोफ्रा और अरशद खान वापस आ गए हैं।"

टीमें

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ, अरशद खान। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

राजस्थान रॉयल्स के विकल्प: डोनोवन फरेरा, मुरुगन अश्विन, रियान पराग, कुलदीप यादव, कुलदीप सेन

Also Read: IPL T20 Points Table

मुंबई इंडियंस के विकल्प: नेहल वढेरा, रमनदीप सिंह, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें