Virender Sehwag trolls Babar Azam: न्यूजीलैंड ने बुधवार (19 फरवरी) को करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 60 रन से हरा दिया। इस मैच में हार के बाद पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है। कई पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस बाबर आज़म की धीमी पारी को हार का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Advertisement

पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 321 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था लेकिन बाबर आज़म (90 गेंदों में 64 रन) और खुशदिल शाह (49 गेंदों में 69 रन) के अर्द्धशतकों के बावजूद पाकिस्तान 60 रन से ये मैच हार गया। मैच के बाद बाबर की इस पारी की काफी आलोचना हुई क्योंकि उन्होंने इतनी डॉट बॉल्स खेल डाली जिससे पाकिस्तान को वो रनगति मिली ही नहीं जिसकी उन्हें दरकार थी। बाबर आज़म ने सिर्फ़ 71 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए जो कि काफी धीमा स्ट्राइक रेट था।

Advertisement

बाबर की इस पारी की आलोचना पाकिस्तान में तो हुई ही लेकिन भारतीय मीडिया ने भी बाबर की पारी को धीमा करार दिया। इस दौरान क्रिकबज्ज के एक शो में वीरेंद्र सहवाग ने भी बाबर के 'बॉबी' नाम को लेकर सुर्खियां बटोरीं। क्रिकबज के साथ एक शो के दौरान, एंकर ने सहवाग से बाबर के बारे में पूछा और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को बॉबी कहा। हालांकि, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सवाल सुनकर हैरान रह गए और इसे समझ नहीं पाए। तभी उन्होंने जवाब दिया ' ये बॉबी कौन है?'

तभी सहवाग को बाबर के अलग-अलग नामों के बारे में पता चला और उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि उन्हें मीम की दुनिया के बारे में पता नहीं था। वायरल वीडियो में सहवाग ने बाबर का बचाव करते हुए कहा कि अगर खिलाड़ी उनके साथ साझेदारी करते, तो पाकिस्तान के पास जीत दर्ज करने का मौका होता। हालांकि, फैंस सहवाग की बातों से सहमत नहीं दिखे और लगातार उनकी ट्रोलिंग होती रही। आपको बता दें कि बाबर ने 2023 के बाद से कोई शतक नहीं बनाया है। बाबर का आखिरी वनडे शतक 2023 अगस्त में नेपाल के खिलाफ आया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार