3 जनवरी सिडनी में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्नस लाबुशाने ने शतक जमाने का कमाल कर दिखाया।
मार्नस लाबुशाने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं और साथ ही इस दशक में पहला शतक अपने नाम करने में भी सफल रह।
मार्नस लाबुशाने ने अपना शतक 163 गेंदों पर पूरा किया। आपको बता दें कि मार्नस लाबुशाने ने पिछले 5 टेस्ट मैचों चौथा शतक जमाया है। मार्नस लाबुशाने टेस्ट क्रिकेट के नए किंग बन गए हैं।
मार्नस लाबुशाने का टेस्ट करियर में यह चौथा शतक है। ये खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 3 विकेट पर 268 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 45, जो बर्न्स 18 रन पर आउट हुए तो वहीं स्टीव स्मिथ 63 रन बनाकर आउट हुए। पहले दिन का आखिरी सेशल चल रहा है।