श्रीलंका और वेस्टइंडीज सीरीज के बीच टेस्ट सीरीज में श्रीलंका के ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा और वेस्टइंडीज के जोशुआ दा सिल्वा के बीच मजेदार जंग देखने को मिली। देखें पूरा स्कोरकार्ड
गाले में खेले गए पहले टेस्ट में लसिथ एम्बुलडेनिया की गेंद पर धनंजय डी सिल्वा ने पहले स्लिप में जोशुआ दा सिल्वा का कैच लपका था। उस समय दा सिल्वा 54 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। इस मैदान पर ही खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में वीरसामी परमॉल की गेंद पर दा सिल्वा ने डी सिल्वा (2) का कैच लपका।
जब डी सिल्वा बल्लेबाजी करने आए तो स्टंप माइक में एक बात सुनाई पड़ी, जिसमें विकेटकीपर दा सिल्वा ने उनसे कहा, ‘तुमनें मेरी कैच पकड़ी, मैं तुम्हारी कैच लूंगा, क्रिकेट में ऐसा ही होता है।’ डी सिल्वा अपने पारी की दूसरी ही गेंद पर दा सिल्वा को कैच दे बैठे।
श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने पहली पारी में 204 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज 253 रनों पर सिमट गई और पहली पारी में 49 रनों की बढ़त हासिल की।