23 जून। कार्लोस ब्रेथवेट ने शानदार 101 रन की पारी खेली और अंत तक संघर्ष दिखाया लेकिन 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर जेम्स निशम ने आउट कर न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

कार्लोस ब्रेथवेट ने तूफानी पारी खेलकर वेस्टइंडीज को मैच जीता ही दिया था लेकिन 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए जिससे मैच न्यूजीलैंड ने जीत लिया।

Advertisement

कार्लोस ब्रेथवेट के अलावा गेल ने 87 रन की पारी खेली तो वहीं हेटमेयर ने 54 रन बनाए। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 291 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 49 ओवर में 286 रन बनाकर आउट हो गई।

न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 4 विकेट और लॉकी फर्ग्यूसन ने 3 विकेट चटकाए तो वहीं मैट हेनरी, जेम्स नीशम और कॉलिन डी ग्रैंडहोम  ने 1-1 विकेट चटकाने में सफलता पाई।

कार्लोस ब्रेथवेट हुए इमोशनल

जेम्स नीशम की गेंद पर छक्का जमाने की कोशिश में कार्लोस ब्रेथवेट बाउंड्री पर कैच कर लिए गए। जिस समय कार्लोस ब्रेथवेट आउट हुए उस समय वेस्टइंडीज को 6 रनों की दरकार थी। ऐसे में कार्लोस ब्रेथवेट आउट होने पर काफी निराश हुए और वहीं पिच पर कुछ देर के लिए खामोश और हताश हो गए।

Advertisement

ऐसे में कार्लोस ब्रेथवेट को हताश और निराश देख विरोधी कप्तान केन विलियमसन उनके पास गए और ढ़ांढस बंधाया और शानदार पारी के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्लोस ब्रेथवेट का इस तरह से हताश और निराश होकर पिच पर ही बैठ जाना क्रिकेट फैन्स को भी निराश कर गया और यह मैच वर्ल्ड कप 2019 का सबसे यादगार मैच बनकर रह गया। देखिए इमोशनल वीडियो -

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार