15 अगस्त, लंदन (CRICKETNMORE)। पाकिस्तान ने ओवल में खेले गए गए चौथे टेस्ट मैच को 10 विकेट से हराकर सीरीज को ड्रा करा लिया। पाकिस्तान की टीम ने चौथे टेस्ट मैच में कमाल का खेल दिखाया खासकर अनुभवी यूनुस खान ने ऐतिहासिक दोहरा शतक जमाकर पाकिस्तान टीम के लिए जीत की नींव रखी। यूनुस खान ने 218 रन की पारी खेलकर पाकिस्तान की टीम को जीत के दरवाजे पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई। स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, भारत का कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया है

Advertisement

अपने पारी के दौरान यूनुस खान ने 31 चौके और 6 छक्के जमाए। चौथे टेस्ट मैच में यूनुस खान को उनके शानदार दोहरे शतक के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए। ब्रेकिंग न्यूज: भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच होगा मुकाबला

Advertisement

मैच के बाद यूनुस खान ने अपनी पारी को लेकर कहा कि भारत के पूर्व कप्तान और महान क्रिकेटर अजहर के साथ मैच से पहले उनकी बात हुई थी, अजहर ने उनको सलाह देते हुए कहा था कि अपने अनुभव का इस्तमाल करते हुए बल्लेबाजी करे और अंत तक संतुलन बनाकर खेलने को कहा था। अजहर की ये बातें ने मुझपर कमाल किया इसका ही कारण था कि मैं बेहतरीन बल्लेबाजी करने में सफल रहा। जो रूट ने विराट कोहली का सपना तोड़ दिया

आपको बता दें कि यूनुस खान काफी समय से फॉर्म में नहीं थे उन्होंने अंतिम 6 पारियों में सिर्फ 122 रन बना पाए थे जिसके कारण उनपर अच्छा परफॉर्मेंस करने का दबाव था । 38 साल के अनुभवी बल्लेबाज यूनुस खान ने अबतक अपने करियर में 6 दोहरा शतक जमा चुके हैं।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अब वनडे क्रिकेट सीरीज की शुरुआत होगी। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच 24 अगस्त को खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार