Yuzvendra Chahal Kiss Mystery Girl: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला देखने के लिए कई क्रिकेटर्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ भी पहुंची हुई थी। इस मैच को देखने के लिए चहल भी दुबई पहुंचे हुए थे लेकिन इस दौरान वो अकेले नहीं थे।

Advertisement

इस लेग स्पिनर को आरजे महवश के साथ देखा गया, जिनके साथ उनकी डेटिंग की अफवाहें लगातार फैल रही हैं। मैच के दिन इन दोनो की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए और उन्हीं में से वायरल हुए एक वीडियो में युजी चहल को अपनी कथित गर्लफ्रेंड आरजे महवश को किस करते हुए देखा जा सकता है।ये वीडियो कई लोगों के लिए चौंकाने वाला था और फैंस सच में ये जानना चाहते थे कि क्या चहल ने सच में लाइव कैमरा पर आरजे महवश को किस किया?

Advertisement

अगर आप भी इस वीडियो का सच जानना चाहते हैं तो बता दें कि ये एक AI जनरेटेड वीडियो था और इसके पीछे कोई सच्चाई नहीं है और ये घटना वास्तव में कभी नहीं हुई। AI के युग में ऐसे किसी का भी वीडियो बनाया जा सकता है और चहल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन ये वीडियो पूरी तरह से फेक है और इसे सच ना माना जाए।

चहल को आरजे महवश के साथ देखकर फैंस काफी हैरान हैं और सोशल मीडिया पर वो चहल को काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि अभी तक चहल और धनश्री का तलाक आधिकारिक रूप से नहीं हुआ है। इस जोड़े ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने की पुष्टि लगभग एक सप्ताह पहले की। ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि जोड़े की अंतिम सुनवाई और सभी आवश्यक औपचारिकताएँ बांद्रा फैमिली कोर्ट में हुईं, जहां दोनों मौजूद थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार