भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं और वो अपनी शानदार गेंदबाजी से वहां भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है जिसमें चहल बल्लेबाज को एक कमाल की गेंद पर आउट करते दिख रहे हैं।

Advertisement

इस सीजन में अपने पहले ही काउंटी मैच में युजवेंद्र चहल ने नॉर्थम्पटनशायर को केंट पर जीत के करीब पहुंचा दिया था। फाइनल में 156 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद, उनके चार विकेटों की बदौलत केंट का स्कोर 135/8 हो गया था, लेकिन मैथ्यू क्विन और जॉय एविसन ने नौवें विकेट के लिए 25 रन जोड़कर मैच को ड्रॉ करवा दिया।

Advertisement

चहल ने नई गेंद लेकर शुरुआत की और अपनी टीम को विकेट झटककर दिए। उन्होंने दूसरी पारी में सटीकता और चालाकी से गेंदबाजी करते हुए 30-6-51-4 के आंकड़े के साथ वापसी की। सबसे बढ़िया विकेट एकांश सिंह का रहा, जो तीसरे नंबर के बल्लेबाज थे। चहल ने एकांश को एक ऐसी गेंद डाली जिसका उनके पास कोई जवाब नहीं था और वो चारों खाने चित्त रह गए। उनकी इस शानदार गेंद का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

चहल ने पिछले सीज़न में भी काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस दौरान चार मैचों में 19 विकेट लिए थे, जिसमें उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ रेड-बॉल प्रदर्शन 9/99 भी शामिल था। उन्होंने मैच से पहले कहा था, "मैंने पिछले सीजन में यहां अपना समय खूब एन्जॉय किया था, इसलिए मैं वापस आकर बहुत खुश हूं। उस ड्रेसिंग रूम में कुछ बेहतरीन लोग हैं, और मैं फिर से उसका हिस्सा बनने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।"

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, "हमने सीजन के आखिर में कुछ बेहतरीन क्रिकेट खेला था, इसलिए उम्मीद है कि हम उसे दोहरा पाएंगे और कुछ जीत हासिल कर पाएंगे।" 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार