राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को अक्सर फैंस का मनोरंजन करते हुए देखा गया है लेकिन अब मज़ाक-मज़ाक में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है कि वो लाइमलाइट में आ गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें चहल और बटलर को नेट्स में अपनी विपरीत भूमिकाओं में देखा गया था। चहल इस दौरान बल्लेबाज़ी में बटलर के छक्के छुड़ा रहे थे। 

Advertisement

अगर मौजूदा सीजन में चहल के प्रदर्शन की बात करें तो 31 वर्षीय स्पिनर ने अब तक 13 मैचों में 24 विकेट चटकाए हैं और एक बार फिर से पर्पल कैप उनके पास आ गई है। इस साल रॉयल्स कैंप में आने के बाद से चहल ने बटलर के साथ एक करीबी रिश्ता भी साझा किया है और बटलर को उनके साथ ओपनिंग करने के लिए कह कर बार-बार इंग्लिश खिलाड़ी की टांग भी खींची है।

Advertisement

मगर इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चहल ने मजाक में कहा कि अगर उन्होंने बटलर के साथ ओपनिंग की होती तो एक सीज़न में विराट कोहली के 973 रनों के रिकॉर्ड को वो तोड़ देते। इसके साथ ही चहल ने कहा कि वो आईपीएल 2022 में अब तक 13 मैचों में बटलर के 627 रनों के स्कोर से भी आगे निकल गए होते

चहल ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान कहा, "अगर मुझे ओपनिंग करने का मौका मिलता - तो मैं सिर्फ जोस बटलर ही नहीं, बल्कि हर रिकॉर्ड को तोड़ देता। मुझे लगता है कि विराट कोहली भैया का रिकॉर्ड [973 रन] भी मेरे लिए ही बचा है। मैं वो रिकॉर्ड तोड़ दूंगा। मैं उस रिकॉर्ड को 10 मैचों में ही तोड़ दूंगा क्योंकि मुझे हर मैच में शतक बनाना होगा, है ना? (हंसते हुए)।“

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार