जैक क्रॉले (267) और जोस बटलर (नाबाद 140) की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने यहां द एजेस बाउल मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को चायकाल तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 490 रन का विशाल स्कोर बना लिया। इंग्लैंड ने लंच के बाद चार विकेट पर 373 रन से आगे खेलना शुरू किया। क्रॉले ने नाबाद 186 और बटलर ने अपनी पारी को 113 से आगे बढ़ाया।

Advertisement

इस दौरान क्रॉले ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक पूरा किया। इस दौरान बटलर ने भी उनका अच्छा साथ निभाया और इंग्लैंड को 400 रनों के पार पहुंचाया।

Advertisement

दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 359 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। अपने तिहरे शतक की ओर बढ़ रहे दुर्भाग्यवश तिहरा शतक नहीं बना पाए और असद शफी की गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों स्टंप्स आउट हो गए।

शफीक के करियर का यह मात्र तीसरा टेस्ट विकेट है, लेकिन यह विकेट उनके लिए बेहद कीमती रहेगा और उन्हें यह हमेशा याद रहेगा। क्रॉले ने 393 गेंदों पर 34 चौके और एक छक्का लगाया।

वहीं, बटलर ने 290 गेंदों पर अब तक 12 चौके और दो छक्के लगाए हैं जबकि क्रिस वोक्स 10 गेंदों का सामना करने के बाद दो रन बनाकर नाबाद हैं।

उनके अलावा रोरी बर्न्सर ने छह, डॉम सिब्ले ने 22, कप्तान जोए रूट ने 29 और ओली पोप ने तीन रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड अब चायकाल के बाद 500 रनों के पार पहुंचने के बाद जल्द ही अपनी पहली पारी की घोषणा कर सकता है।

Advertisement

पाकिस्तान की ओर से यासिर शाह ने अब तक दो और शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह तथा असद शफीक ने एक-एक विकेट लिया है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार