Zimbabwe vs South Africa 2nd Test Dream11 Prediction: जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा मुकाबला रविवार, 06 जुलाई से क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेला जाएगा। गौरतलब है कि ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 PM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप वियान मुल्डर को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो जो कि आपको अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही काफी सारे पॉइंट्स जीता सकते हैं। इस हरफनमौला खिलाड़ी के पास 20 टेस्ट इंटरनेशनल का अनुभव है जिसमें उन्होंने अपने देश के लिए 786 रन बनाए और 35 विकेट झटके। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि वियान मुल्डर ने सीरीज के पहले टेस्ट में जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 इनिंग में 82 की औसत से 164 रन ठोके और 4 विकेट भी झटके, यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप कॉर्बिन बॉश या लुआन-ड्रे प्रीटोरियस का चुनाव कर सकते हो।

Advertisement

ZIM vs SA 2nd Test Match Details

दिन - रविवार, 06 जुलाई 2025
समय - 01:30 PM IST
वेन्यू - क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

Queens Sports Club, Bulawayo Pitch Report

जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक कुल 29 टेस्ट इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 12 रन चेज करने वाली टीम ने जीते। ये भी जान लीजिए कि इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 310 रन रहा है, जो कि दूसरी इनिंग में 396 रन, तीसरी इनिंग में 219 रन और चौथी इनिंग में 180 रन हो जाता है।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि इस मैदान पर आखिरी मुकाबला जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच ही खेला गया था जिसमें चार इनिंग में 1,246 रने बने और 39 विकेट गिरे।

ZIM vs SA Test Head To Head Record

कुल - 10
साउथ अफ्रीका - 09
जिम्बाब्वे - 00 
ड्रॉ - 01

Advertisement

ZIM vs SA 2nd Test Dream11 Team

विकेटकीपर - काइल वेरिन, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस
बल्लेबाज़ - क्रेग एर्विन, डेविड बेंडिघम, डेवाल्ड ब्रेविस
ऑलराउंडर - सीन विलियम्स, कॉर्बिन बॉश (उपकप्तान), वियान मुल्डर (कप्तान)
गेंदबाज़ - वेलिंग्टन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, कोडी यूसुफ।

ZIM vs SA Predicted Playing 11

Advertisement

Zimbabwe Probable XI : ताकुदज़्वानाशे कैतानो, ब्रायन बेनेट, क्रेग एर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, निक वेल्च, वेस्ली मधेवेरे, तफदज़वा त्सिगा (विकेटकीपर), वेलिंग्टन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तनाका चिवांगा, विंसेंट मासेकेसा।

South Africa Probable XI : टोनी डी ज़ोरज़ी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेविड बेंडिघम, वियान मुल्डर (कप्तान), काइल वेरिन (विकेटकीपर), कार्बिन बॉश, सेनुरान मुथुसामी, क्वेना मफाका, कोडी यूसुफ।

ZIM vs SA 2nd Test Dream11 Prediction, ZIM vs SA Dream11 Team, ZIM vs SA Test Series, Fantasy Cricket Tips, ZIM vs SA Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Zimbabwe vs South Africa

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार