भारत और श्रीलंका की मेजबानी में शनिवार, 07 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का आगाज होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं टीम इंडिया (Team India) के उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जो कि शायद इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेंच पर ही बैठे नज़र आएंगे और उन्हें एक भी गेम खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

Advertisement

3. वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar): 26 वर्षीय वाशिंगटन एक काबिल हरफनमौला खिलाड़ी हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के किसी भी गेम में भारतीय XI में मौका मिलेगा, ये कहना बेहद मुश्किल है। इसके दो बड़े कारण है, पहला तो टीम इंडिया के पास फिलहाल अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, और शिवम दुबे जैसे क्वालिटी और एक्सपीरिंयस ऑलराउंडर मौजूद हैं। वहीं दूसरा, वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर अभी भी सवाल बना हुआ है।

Advertisement

2. हर्षित राणा (Harshit Rana): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी 24 वर्षीय हर्षित राणा हैं। ये दाएं हाथ का गेंदबाज़ देश के लिए अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल खेल चुका है जिसकी 8 पारियों में उन्होंने 9 ही विकेट चटकाए हैं। बताते चलें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत के पास जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप जैसे तेज गेंदबाज़ उपलब्ध हैं, वहीं उनके अलावा XI के कॉम्बिनेशन में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे जैसे फास्ट बॉलिंग करने वाले ऑलराउंडर भी मौजूद रहेंगे। यही वज़ह है हार्षित को पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

1. संजू सैमसन (Sanju Samson): भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 3 शतक ठोके वो भी हमारी लिस्ट में शामिल हैं। संजू के लिए बीता समय काफी कठिन रहा है, आलम ये है कि जहां एक महीने पहले तक वो भारत की टी20 टीम के पहले विकेटकीपर चॉइस थे, अब उनका प्लेइंग XI में होना भी मुश्किल बेहद मुश्किल है।

संजू ने हाल ही में न्यूजीलैंड के सामने पांच मैचों टी20 सीरीज में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया और 9.20 की औसत से सिर्फ 46 रन जोड़े। यही वज़ह है अब ईशान किशन को टी20 टीम में ओपनिंग और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी मिल गई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर),  ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार