टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के चैंपियन बनने के साथ ही रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। रोहित ने इस फॉर्मेट में सबसे सफल कप्तान के तौर पर अपना करियर खत्म किया। वह इकलौते खिलाड़ी बने, जिन्होंने बतौर कप्तान 50 टी-20 इंटरनेशनल मैच जीते।रोहित के संन्यास के बाद कौन सा खिलाड़ी टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का कप्तान बनेगा, इस पर सबकी नजरें रहेंगी। आइए जानते हैं वो 3 खिलाड़ी जो टी-20 इंटरनेशनल में में भारत के अगले कप्तान बन सकते हैं। 

 
Advertisement

हार्दिक पांड्या

Advertisement

हार्दिक पांड्या भारत की टी-20 इंटरनेशनल टीम का अगला कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं। लेकिन यह सिलेक्शन पैनल के ऊपर है कि वह उनपर भरोसा जताते हैं या नहीं। हार्दिक ने 2022 में आय़रलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी थी। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में वह भारतीय टीम के उप-कप्तान थे।
उनकी कप्तानी में भारत ने 16 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने बतौर कप्तान गुजरात टाइटंस को आईपीएल जिताया है औऱ फिलहाल वह मुंबई इंडियंस के कप्तान भी हैं। 

जसप्रीत बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी एक अच्छे विकल्प हो सकती हैं। हालांकि उनके पास लिमिटेड ओवर क्रिकेट में कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है। उन्होंने पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभाली थी। भारत को 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने में बुमराह ने अहम रोल निभाया, उन्होने 15 विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। 

ऋषभ पंत

Advertisement

2022 दिसंबर में हुए एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत ने क्रिकेट के मैदान पर धमाकेदार वापसी की। उन्होंने आईपीएल 2024 में दोबारा दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाली और टूर्नामेंट में टीम के टॉप स्कोरर रहे हैं। 2022 में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। पंत को टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में मौका मिला और उन्होंने विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में भी उन्होंने कुछ अहम पारियां खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार