3 players who could replace Hardik Pandya as captain of Mumbai Indians: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कैप्टेंसी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन शर्मनाक रहा है। वो साल 2024 से लेकर 2026 तक MI टीम को 39 में से सिर्फ 15 मुकाबला जीता पाए हैं और उनका जीत प्रतिशत सिर्फ 38.46 है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस उन्हें कैप्टेंसी की पॉजिशन से हटा सकती है। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं, उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस के नए कैप्टन बन सकते हैं।

Advertisement

3. रोहित शर्मा (Rohit Sharma): हमारी लिस्ट में तीसरी पॉजिशन पर हिटमैन रोहित शर्मा हैं जिनकी कैप्टेंसी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार चैंपियन का टाइटल जीता। उनकी अगुवाई में MI ने 163 मुकाबले खेले जिसमें से टीम को 91 में जीत हासिल हुई। यानी 55.82 विन परसेंट। याद दिला दें कि हार्दिक से पहले रोहित ही मुंबई इंडियंस के कैप्टन थे। खास बात तो ये है कि हिटमैन अपनी कैप्टेंसी में किसी युवा खिलाड़ी जैसे तिलक वर्मा को भी MI के फ्यूचर कैप्टन के तौर पर तैयार कर सकते हैं।

Advertisement

2. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah): मुंबई इंडियंस के कैप्टन बनने की रेस में भारतीय तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भी मौजूद हैं। 32 साल के बुमराह जिन्होंने Team India की टेस्ट और टी20 टीम की कैप्टेंसी की, वो Mumbai Indians को कैप्टन करने वाले 10वें खिलाड़ी बने। उन्होंने साल 2026 के सीजन में मुंबई की एक मुकाबले में कप्तानी की जिसमें टीम को जीत हासिल हुई। ध्यान दें कि उन्होंने टीम इंडिया को दो टी20 मैचों में लीड किया है और इनमें भी टीम को जीत हासिल हुई है। ऐसे में ये साफ है कि वो मुंबई का नया कैप्टन बनने की काबिलियत रखते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

1. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav): मुंबई इंडियंस अगर सच में हार्दिक पांड्या से कैप्टेंसी छीन लेते हैं तो ऐसे में टीम के नए कैप्टन बनने के सबसे बड़े दावेदार मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव होंगे। गौरतलब है कि वो मौजूदा सयम में MI के वाइस कैप्टन हैं और टीम की पांच मैचों में कप्तानी (दो जीत और तीन हार) कर चुके हैं। 35 वर्षीय SKY मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा के बाद दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 127 मैचों की 125 पारियों में 4,020 रन दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार