IPL 2021: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल होने के चलते उसके खिलाड़ी आईपीएल के बाकी बचे मैचों में शिरकत नहीं करेंगे। आईपीएल 2021 के बाकी बचे  31 मैच यूएई में खेले जाएंगे। ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम को डेविड मलान के रूप में तगड़ा झटका लगने वाला है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों का नाम जिन्हें डेविड मलान की जगह टीम में शामिल कर सकती है पंजाब की टीम

Advertisement

डिवॉन कॉनवे: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डिवॉन कॉनवे हाल ही में अपनी बल्लेबाजी के चलते काफी सुर्खियों में रहे हैं। डिवॉन कॉनवे ने अब तक 14 टी-20 मैचों में 59.12 की जबरदस्त औसत से 473 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइर रेट भी 151.12 का है। ऐसे में डिवॉन कॉनवे केकेआर के लिए इयोन मोर्गन का अच्छा रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।

Advertisement

ग्लेन फिलिप्स: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स इयोन मोर्गन का अच्छा रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। ग्लेन फिलिप्स ने अब तक न्यूजीलैंड के लिए 25 टी-20 मैच में 149.41 की स्ट्राइक रेट के साथ 505 रन बनाए हैं। ग्लेन फिलिप्स को मध्यक्रम में जल्द से जल्द रन बनाने का अच्छा अनुभव है। 

जेम्स फॉकनर: ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स फॉकनर इस वक्त पीएसल में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। सैम कुरेन की जगह जेम्स फॉकनर धोनी की टीम के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। जेम्स फॉकनर ने अब तक 60  आईपीएल मैचों में 135.82 की स्ट्राइक रेट के साथ 527 रन बनाए हैं। वहीं उनके नाम 59 विकेट भी हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार