Rohit Sharma Asia Cup 2023: 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के 16वें संस्करण में भारतीय क्रिकेट टीम का निगाहें आठवीं बार ट्रॉफी जीतने पर होंगी। अब तक 16 बार यह टूर्नामेंट खेला गया है, जिसमें 13 बार वनडे फॉर्मेट और 2 बार टी-20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ पल्लेकेले में खेलेगी। बता दें कि 4 मुकाबले पाकिस्तान और फाइनल समेत 9 मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे। एशिया कप में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। ]

Advertisement

वनडे में 10000 रन

Advertisement

रोहित वनडे में सबसे तेज 10000 रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं। 205 पारियों के साथ विराट कोहली इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं, वहीं सचिन तेंदुलकर ने इसके लिए 259 रन पारियां खेली थी। रोहित ने अब तक 244 वनडे की 237 पारियों में 48.69 की औसत से 9837 रन बनाए हैं। 

अगर रोहित 10000 रन पूरे कर लेते हैं तो भारत पहला देश बना जाएगा जिसके छह खिलाड़ियों ने 10000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

8000 रन बतौर ओपनर

रोहित को वनडे में बतौर ओपनर 8000 रन पूरे करने के लिए 193 रनों की दरकार है। सचिन तेंदुलकर (15310) और सौरव गांगुली (9146) के बाद ऐसा करने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बनेंगे। 

Advertisement

क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए रोहित को 20 छक्के जड़ने की जरूरत है। गेल ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 553 छक्के जड़े हैं, वहीं रोहित अब तक 534 छक्के जड़ चुके हैं। रोहित औऱ गेल के अलावा किसी खिलाड़ी ने 500 छक्कों का आंकड़ा नहीं छूआ है। 

एशिया कप में 1000 रन

Advertisement

रोहित शर्मा को एशिया कप (वनडे) में 1000 रन पूरे करने के लिए 255 रनों की दरकार है। रोहित ने 22 मैच की 21 पारियों में 46.56 की औसत से 745 रन बनाए हैं। भारत के लिए इस टूर्नामेंट में कोई भी खिलाड़ी 1000 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंचा है। तेंदुलकर ने 23 मैच की 21 पारियों में 971 रन बनाए हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार