भारत की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाने वाले दो खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं। WTC फाइनल 18 से 22 जून के बीच भारत और न्यूज़ीलैंड की टीम के बीच खेला जाना है।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले अक्षर पटेल को चोटिल रवींद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से जडेजा की कमी बिल्कुल भी खलने नहीं दी। अक्षर ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले और इन तीन टेस्ट मैचों में उन्होंने 27 विकेट लिए।

Advertisement

रविंद्र जडेजा फिलहाल अपनी मैच फिटनेस वापस हासिल करने में जुटे हुए हैं और इस बात के पूरे आसार हैं कि वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक पूरी फिटनेस हासिल कर लेंगे और तब अक्षर को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। अक्षर के अलावा वॉशिंगटन सुंदर भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्लेइंग इलेवन से बाहर रह सकते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ दो पारियों में चार विकेट लेने के साथ ही सुंदर ने कई उपयोगी पारियां भी खेली। इसके साथ ही उनके बल्ले से आखिरी टेस्ट में 96 रनों की नाबाद पारी भी निकली जिसकी बदौलत भारत मैच जीतने में सफल रहा।

हालांकि, स्पिन ऑलराउंडर के विभाग में कठोर प्रतिस्पर्धा के कारण, सुंदर को WTC फाइनल की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है। भारतीय टीम में पहले से ही अक्षर पटेल, रवि अश्विन, और रविंद्र जडेजा जैसे स्पिनर मौजूद हैं, जो गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी रन बरसाना जानते हैं। ऐसे में सुंदर का WTC फाइनल मुकाबले में बाहर बैठना लगभग तय है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार