24 फरवरी 2010 में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लाजबाव बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला दोहरा शतक वनडे में ठोककर इतिहास लिख दिया था। वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका था जह कोई पुरुष बल्लेबाज ने वनडे में इस तरह का एतिहासिक कारनामा करने में सफल हो पाया था। सचिन तेंदुलकर ने उस मैच में ग्वालियर में 200 नॉट आउट रनों की पारी खेली थी। सचिन ने वनडे में दोहरा शतक लगाने की शुरुआत की इसके बाद तो कई बल्लेबाजों ने इस असंभव से कारनामें को अंजाम दिया है। अबतक वनडे क्रिकेट में सचिन के अलावा 5 बल्लेबाजों ने इस हैरत भरे कारनामें को पूरा किया। रोहित शर्मा ने 13 नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज हैं।

Advertisement

लेकिन इन सबके के बावजूद बेहद ही कम लोगों को पता है कि सचिन के इस हैरान भरे कारनामें से पहले वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक पहले भी बन चुका है। और वो भी किसी पुरुष बल्लेबाज ने नहीं बल्कि महिला क्रिकेटर ने किया है। उस महिला क्रिकेटर का नाम है बेलिंडा क्लार्क जो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर हैं।


16 दिसंबर 1997 को यानि आजके ही दिन बेलिंडा क्लार्क ने डेनमार्क के खिलाफ खेलते हुए 155 गेंदों का सामना करते हुए 229 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। बेलिंडा क्लार्क के ऐसा करते ही क्लार्क वर्ल्ड क्रिकेट में पहली बल्लेबाज बनी थी जिन्होंने वनडे क्रिकेट में इस तरह का कारनामा करने में सफलता पाई थी। बेलिंडा क्लार्क के बेहतरीन पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 412 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा कर दिया था। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने डेनमार्क को 363 रनों से बुरी तरह से हरा दिया था।

Advertisement

यह मैच हिरो होंडा वूमेंस वर्ल्ड कप में खेला गया था। बेलिंडा क्लार्क उस मैच में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान थी। बेलिंडा क्लार्क ने ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम में 1991 में डेब्यू किया और 1994 में पहली बार क्लार्क ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनी थी। बेलिंडा क्लार्क ने अपने टेस्ट करियर में 15 मैच खेलकर 919 रन बनाए थे जिसमें 2 शतक औऱ 6 पचासा शामिल था।

वनडे में इस महिला दिग्गज क्रिकेटर ने 118 मैच खेलकर 4844 रन बनाए हैं। महिला वनडे क्रिकेट में बेलिंडा क्लार्क ने 30 दफा पचास रन ठोके हैं तो वहीं 2 शतक अपने करियर में लगाने में सफल रही थी। महिला वनडे क्रिकेट में बेलिंडा क्लार्क सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। बेलिंडा क्लार्क ने 2005 में क्रिकेट को अलविदा कर दिया था।

Photo You Tube

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार