साल 2015 खत्म होने को है। अपने क्रिकेट करियर में कई धमाल मचाने वाले कई क्रिकेटर इस साल प्यार की पिच पर बोल्ड हो गए। आईए जानते हैं उन क्रिकेटरों के बारे में जिन्हें इस साल दुल्हनियां मिली।

Advertisement

रोहित शर्मा- रितिका सजदेह: भारत के हिट मैन माने जाने वाले रोहित शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह से मुंबई में 13 दिसंबर को शादी कर ली है। रोहित शर्मा और रितिका सजदेह का रिलेशनशिप 6 साल पुराना है। इसी साल 28 अप्रैल को रोहित शर्मा ने रोमांटिक अंदाज में अपने लेडी लव रितिका को प्रपोज किया था। 28 साल की रितिका एक स्पोर्ट्स मैनेजर हैं और वह रोहित से जुड़े हर एक मैच को कवर करती थीं। भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने रोहित और रितिका को पहली बार मिलवाया था। आपको बता दें कि रितिका सजदेह युवराज सिंह की मुंह बोली बहन हैं।

सुरेश रैना – प्रियंका चौधरी: वनडे क्रिकेट में भारत के बेहतरीन बल्लेबाजों में शूमार किए जाने वाले सुरेश रैना भी इस साल शादी के बंधन में बंधे। सुरेश रैना ने प्रियंका चौधरी के साथ सात फेरे  3 अप्रैल को लिए। प्रियंका चौधरी नीदरलैंड्स में एक बैंक में काम करती है। मेरठ की रहने वाली प्रियंका चौधरी और रैना के परिवार एक-दूसरे को काफी वक्त से जानते हैं. रैना की मॉ ने प्रियंका चौधरी को अपने बेटे के लिए पसंद किया था। आपको बता दें कि रैना औऱ प्रियंका के बीच की दोस्ती स्कूल के दिनों से है। एक रिपॉर्ट के अनुसार प्रियंका चौधरी के पिता रैना के स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर थे।

दिनेश कार्तिक – दीपिका पल्लिकल :  भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 18 अगस्त को स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दिनेश कार्तिक की यह दूसरी शादी थी इससे पहले कार्तिक ने अपने बचपन की दोस्त निकिता से 2007 में शादी करी थी लेकिन दोनों के बीच शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई। कहते हैं कि निकिता का क्रिकेटर मुरली विजय के साथ अफेयर का खुलासा होते ही कार्तिक ने उनसे अलग होने का फैसला कर लिया। तलाक के समय निकिता प्रेग्नेंट थीं। निकिता से अलग होकर कार्तिक ने अपना जीवन साथी दीपिका पल्लिकल को बना लिया है। दीपिका क्रिस्चियन फॅमिली से हैं और शादी की सभी रस्में क्रिस्चियन तरीके से चेन्नई में सम्पन हुई थी। शादी में केवल दोस्त और नज़दीकियों को न्योता दिया गया था। इसके साथ ही कार्तिक ने हिन्दू रीती रिवाजों से चेन्नई में 20 अगस्त को 2015 को भी शादी रचाई। एक रिपॉर्ट के अनुसार कार्तिक और दीपिका की पहली मुलाकात 2013 में हुई थी। फिटनेस सेशन के दौरान दोनों के एक ही कोच थे, लेकिन पहली नज़र में दोनों को प्यार नहीं हुआ था। लेकिन धीरे- धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। दीपिका ने कनाडा में मैडोवुड फार्मेसी ओपन जीता उसके हफ्ते भर बाद ही कार्तिक उनसे मिलने इंग्लैंड चले गए थे।

हरभजन सिंह – गीता बसरा :  भारतीय क्रिकेट टीम के टर्बनेटर हरभजन सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड गीता बसरा से 29 अक्टूबर 2015 को जालंधर में शादी के बंधन में बंध गए। 7 साल के लम्बे अफेयर के बाद हरभजन सिंह और गीता बसरा ने हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया। हरभजन सिंह और गीता बसरा के मोहब्बत के चर्चे साल 2008 में आईपीएल के एक मैच के दौरान सामने आए थे जब गीता बसरा हरभजन सिंह के लिए चीयर करती हुई दिखी थी। उसके बाद से कई मौके पर गीता बसरा और हरभजन सिंह एक दूसरे के साथ दिखे थे। इतना ही नहीं हरभजन सिंह की बहन की शादी में भी गीता बसरा मौजूद थीं।

Advertisement

शोएब अख्तर औऱ रुबाब का निकाह : दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने 23 जून को 20 वर्षीय रुबाब से निकाह किया। रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर ने 23 जून की रात पाकिस्‍तान में एक सादे समारोह में रूबाब से निकाह किया था। रफ्तार के सौदागर अख्तर ना सिर्फ पाकिस्तान में लोकप्रिय थे बल्कि हिन्दुस्तान में भी कई लड़कियों के दिल पर राज किया करते थे। साउथ की फिल्म अभिनेत्री काजल अग्रवाल के साथ अख्तर का अफेयर भी चला था। इतना ही नहीं भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा के साथ भी अख्तर का नाम कई बार जुड़ा था लेकिन दिया मिर्जा ने इस अफेयर को कभी खुलकर स्वीकार नहीं किया था। आपको बता दें कि शोएब अख्तर का नाम वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड दर्ज हैं, उन्होंने 61.3 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद डाली है जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

अहमद शहजाद: पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर अहमद शहजाद ने 19 सितंबर को अपनी बचपन की दोस्त सना मुराद के साथ लाहौर में शादी के बंधन में बंध गए। अहमद शहजाद ने केवल 23 साल की उम्र में शादी कर उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए जिन्होंने कम उम्र में शादी किया हो। आपको याद होगा कि सचिन तेंदुलकर ने 22 साल की उम्र में शादी करी थी तो वहीं भारत के दादा यानि सौरव गांगुली ने 24 साल की उम्र में ही अपने लिए जीवन साथी तलाश कर ली थी। अहमद शाहजाद पाकिस्तान में बेहद ही पॉपुलर हैं और जबसे शहजाद ने शादी करने की घोषणा करी थी तबसे पाकिस्तान में इनके शादी के चर्चे काफी हो रहे थे।

इमरान खान: इन सब पॉपुलर खिलाड़ियों के बीच पाकिस्तान के महान क्रिकेटर इमरान खान ने भी शादी की। हालांकि इमरान खान की दूसरी शादी रेहम खानल के साथ ज्यादा नहीं चली और केवल 9 माह में ही तालाक दे दिया। पाकिस्तान के लिए 1992 का वर्ल्ड कप जीताने वाले इमरान खान ने 42 साल की टेलीविजन जर्नलिस्ट रेहम खान से दूसरी शादी जनवरी 2015 में करी थी। आपको बता दे कि 63 साल के इमरान खान की पहली शादी 1994 में ब्रिटिश महिला जेमिमा से करी थी , जेमिमा के साथ भी इमरान खान की शादी 9 साल तक ही चली थी जो जून 2004 में जेमिमा के साथ इमरान खान ने तालाक ले लिया था।

Advertisement

गौरतलब है कि इमरान खान पाकिस्तान के महान ऑल राउंडर क्रिकेट के तौर पर याद किया जाता है और अपने खेलने के दिनों में इमरान खान खासकर लड़कियों के बीच खासा क्रेज रहा करता था।

युवराज सिंह भी करेंगे शादी: इन सब नामी क्रिकेटरों के बाद अगले साल यानि 2016 में भारतीय क्रिकेट का एक और सितारा युवराज सिंह भी शादी के बंधन में बंध जाएगे। भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने ब्रिटिश मूल की मॉडल और इंडियन एक्ट्रेस हेजल कीज के साथ 12 नवंबर को सगाई कर ली है। आपको याद होगा हेजल कीज सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में नजर आई थी। युवराज सिंह के साथ हेजल कीज लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे.

गौरतलब है कि युवराज सिंह का अफेयर भी कई बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ चला है। अभिनेत्री किम शर्मा और दीपिका पादुकोण के साथ भी युवराज सिंह की दोस्ती के काफी चर्चे रहे थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार